Home > व्यापार > Samsung का मोबाइल सर्विस सेंटर में 14 दिन से जमा, 19 सितंबर को दिया था फोन; अब तक नहीं मिला वापस, ग्राहक नहीं दे रही कोई जवाब

Samsung का मोबाइल सर्विस सेंटर में 14 दिन से जमा, 19 सितंबर को दिया था फोन; अब तक नहीं मिला वापस, ग्राहक नहीं दे रही कोई जवाब

ऐसा ही एक मामला सैमसंग मोबाइल को लेकर सामने आया है. एक ग्राहक के मुताबिक, उसने अपने सैमसंग के मोबाइल को 19 सितंबर 2026 को कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर में रिपेयर के लिए जमा कराया था. लेकिन, अब तक उसका कोई जवाब नहीं मिला है.

By: Kunal Mishra | Published: October 3, 2026 9:09:53 PM IST



Samsung Service Problem: स्मार्टफोन आज लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का ऐसा जरूरी हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना शायद कुछ घंटे निकालना भी मुश्किल हो जाता है. ऑनलाइन पेमेंट से लेकर सोशल मीडिया पर रील स्क्रॉल करने तक में स्मार्टफोन की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर किसी ग्राहक का स्मार्टफोन खराब हो जाए और उसे रिपेयर के लिए सर्विस सेंटर में जमा करना पड़े, तो लंबे समय तक डिवाइस वापस न मिलना परेशानी का कारण बन सकता है. खासकर तब, जब ग्राहक को फोन की स्थिति या उसे वापस मिलने की संभावित तारीख के बारे में कोई सटीक जानकारी न मिले.
ऐसा ही एक मामला सैमसंग मोबाइल को लेकर सामने आया है. एक ग्राहक के मुताबिक, उसने अपने सैमसंग के मोबाइल को 19 सितंबर 2026 को कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर में रिपेयर के लिए जमा कराया था. लेकिन, अब तक उसका कोई जवाब नहीं मिला है. 

क्या था पूरा मामला? 

ग्राहक ने पूरे मामले के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डिटेल में बताया है. ग्राहक की शिकायत है कि उसने अपना मोबाइल सैमसंग के सर्विस सेंटर में जमा कराया था ताकि वह ठीक हो सके. 3 अक्टूबर 2026 यानी आज तक उसे अपना डिवाइस वापस नहीं मिला है. यानी शिकायत के मुताबिक फोन सर्विस सेंटर में जमा किए हुए करीब 14 दिन हो चुके हैं. ग्राहक ने इस देरी को लेकर कंपनी से सटीक जानकारी और समाधान की मांग की है. ग्राहक की शिकायत में यह भी कहा गया है कि अब तक उसे ऐसा समाधान नहीं मिला है, जिससे वह संतुष्ट हो सके. हालांकि, इस मामले में सर्विस सेंटर या सैमसंग की ओर से देरी का कारण नहीं बताया गया है. 
samsung service issue

ग्राहक ने कंपनी से मांगा जवाब

ग्राहक ने अपना मोबाइल फोन सर्विस सेंटर में जमा तो करा दिया है, लेकिन इसका उसे अभी तक कोई सटीक जवाब नहीं मिला है. खास बात यह है कि ग्राहक को इस मामले में कंपनी फोन को लंबे समय तक जमा कराए रखने का कोई कारण भी नहीं बता रही है. ग्राहक की शिकायत के मुताबिक, फोन जमा किए हुए 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक डिवाइस उसके पास वापस नहीं आया है. ऐसे मामलों में ग्राहक के लिए सिर्फ यह जानना पर्याप्त नहीं होता कि फोन सर्विस सेंटर में है. ग्राहक यह भी जानना चाहता है कि रिपेयर किस चरण में है और उसे अपना फोन कब तक वापस मिल सकता है.

Advertisement