12
samsung service issue: स्मार्टफोन आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. कॉलिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन पेमेंट से लेकर ऑफिस के जरूरी काम तक के लिए काफी जरूरी माना जाता है. ऐसे में अगर फोन में कोई ऐसी समस्या आने लगे जिससे आपका जरूरी काम रुक जाए तो ऐसे में क्या होगा. खासतौर पर फोन चार्ज करते समय ज्यादा गर्म होने की समस्या को लेकर लोग काफी सतर्क रहते हैं, क्योंकि लंबे समय तक डिवाइस के जरूरत से ज्यादा गर्म होने से बैटरी पर असर पड़ने लगता है साथ ही साथ फोन की परफॉर्मेंस भी डाउन होने लगती है. आमतौर पर अगर डिवाइस गर्म होने लगे तो ऐसे में उसे तुरंत ठीक या रिपेयर करा लेना चाहिए.
क्या हो अगर फोन वारंटी में हो और कंपनी द्वारा उसे रिपेयर भी न किया जाए. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक ग्राहक ने सैमसंग का स्मार्टफोन खरीदा, जिसके बाद उसका फोन लगातार हीट करने लगा था. हीट करने के बाद उसने सैमसंग के कस्टमर केयर में बार-बार शिकायत की, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला है.
ग्राहक ने X पर की शिकायत
सैमसंग का स्मार्टफोन लेकर ग्राहक को पछतावा हुआ, जिसकी शिकायत उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की है. ग्राहक ने X पर पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि @Samsungindia @Samsungmobile को टैग कर कहा उन्होंने Samsung Galaxy A07 5G को लिया था. चार्जिंग पर लगाने पर फोन हीट कर रहा है और सर्विस सेंटर द्वारा इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है और न ही वे करना चाह रहे हैं. कंपनी के कस्टमर सर्विस द्वारा इसे सॉफ्टवेयर की समस्या बताई जा रही है और अपडेट के लिए कहा जा रहा है. कंपनी द्वारा हीट होने वाली समस्या का समाधान करने के लिए मना कर दिया गया है. इससे ग्राहक को फोन को चार्ज करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

ऑटो रिवर्ट के जरिए आया जवाब
ग्राहक के मुताबिक कंपनी के कस्टमर केयर द्वारा सीधी तरह से मामले का जवाब नहीं देकर पोस्ट के नीचे ऑटो रिवर्ट के माध्यम से जवाब दिया जा रहा है. आपने अक्सर देखा होगा कि पोस्ट का जवाब देते हुए @SamsungIndia ग्राहक की पोस्ट के नीचे ही कमेंट करता है. पोस्ट में सैमसंग ने ग्राहक को सॉरी बोलते हुए कहा कि अपनी शिकायत को मैसेज करें और थोड़ा पेशेंस रखें. हम आपकी समस्या का समाधान करेंगे. हालांकि, कई बार कंपनी द्वारा उन्हें टैग की गई पोस्टों पर ऑटो रिवर्ट किया जाता है. लेकिन, बाद में समस्या का समाधान नहीं भी किया जाता है और ग्राहकों को बाद में भी केवल कंपनी के कस्टमर केयर के चक्कर काटने पड़ते हैं.

अन्य ग्राहक भी हैं सर्विस से परेशान
X पर एक ग्राहक द्वारा सैमसंग को फ्रॉड तक बताया गया है. उन्होंने लिखा कि @SamsungIndia ने मेरे साथ फ्रॉड किया है. Jo log #GalaxyS27Ultra ka wait kar rahe hain, mat pado is chakkar me, aapka paisa bhi doobega. Inka customer support bilkul bekar hai! उन्होंने तो सोशल मीडिया पर ही लोगों को सलाह दी कि सैमसंग का फोन नहीं लेना चाहिए. अगर किसी ब्रांड को लोग इस तरह की प्रतिक्रिया देंगे या फोन को भविष्य में लेने के बारे में भी नहीं सोचेंगे तो ऐसे में न केवल ब्रांड वेल्यू पर असर पड़ सकता है.

LED स्क्रीन अब तक नहीं हुई रिपेयर
एक ग्राहक और सैमसंग को लेकर शिकायत करते हैं कि उन्होंने एलईडी स्क्रीन के रिपेयर होने की शिकायत पहले भी की थी, लेकिन इस समस्या का हल अबतक नहीं हुआ है. ग्राहक द्वारा शिकायत करते हुए एक महीने से भी ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन कंपनी में शिकायत जस से टस बनी हुई है. ग्राहक कह रहा है कि मुझे केवल वो तारीख बता दो जिस दिन इस समस्या का हल निकलेगा.