Home > व्यापार > Samsung के फ्रिज का कंप्रेसर हुआ फेल, प्रोडक्ट के वारंटी में होने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं, कस्टमर केयर नहीं दे रहा जवाब

Samsung के फ्रिज का कंप्रेसर हुआ फेल, प्रोडक्ट के वारंटी में होने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं, कस्टमर केयर नहीं दे रहा जवाब

ग्राहक द्वारा कस्टमर केयर पर लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन उन्हें एक तारीख देकर कह दिया जाता है कि आपका फ्रिज जल्दी रिपेयर हो जाएगा. ऐसी स्थिति में ग्राहक के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि अगर फ्रिज वारंटी में है और कंप्रेसर जैसे महंगे पार्ट में खराबी आ गई है तो कंपनी की जिम्मेदारी क्या बनती है?

By: Kunal Mishra | Published: September 2, 2026 7:19:26 PM IST



Samsung customer Issue: गर्मियों से राहत पाने का Fridge एकमात्र सहारा माना जाता है. गर्मियों में अगर फ्रिज को कुछ देर के लिए भी बंद कर दिया जाए तो ऐसे में फ्रिज में रखा सामान खरा ब हो जाता है. ज्यादा समस्या तब हो जाती है जब ग्राहक को पता चले कि उसका फ्रिज अभी वारंटी पीरियड में है, लेकिन शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा. हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें Samsung की फ्रिज का कंप्रेसर खराब होने की शिकायत की गई. लेकिन ग्राहक की अब तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है.
ग्राहक द्वारा कस्टमर केयर पर लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन उन्हें एक तारीख देकर कह दिया जाता है कि आपका फ्रिज जल्दी रिपेयर हो जाएगा. ऐसी स्थिति में ग्राहक के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि अगर फ्रिज वारंटी में है और कंप्रेसर जैसे महंगे पार्ट में खराबी आ गई है तो कंपनी की जिम्मेदारी क्या बनती है? 

X पर शिकायत लेकर पहुंचा ग्राहक 

अक्सर ग्राहक सैमसंग से परेशान होकर अपनी शिकायत को X पर लेकर पहुंचते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनकी समस्या का समाधान जल्दी हो जाएगा. यहां भी ग्राहक द्वारा अपनी समस्या बताई गई. उन्होंने पोस्ट के माध्यम से लिखा कि वे @SamsungIndia की सर्विस से परेशान हैं. उन्होंने बताया कि उनका सैमसंग का फ्रिज काम नहीं कर रहा है. दरअसल, उनके फ्रिज का कंप्रेसर फेल हो गया है. खास बात यह है कि उनका प्रोडक्ट अभी वारंटी में है, लेकिन बावजूद इसके सैमसंग के कस्टमर केयर द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है. ग्राहक को गर्मियों के दौरान फ्रिज होने को लेकर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन, कंपनी को अपने ग्राहकों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है. 
samsung service issue

एक सप्ताह से परेशान है ग्राहक 

ग्राहक द्वारा सैमसंग के कस्टमर केयर से लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन कंपनी इसका कोई समाधान करना का नाम नहीं ले रही है. ग्राहक को एक सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन न तो उनके घर कई टेक्नशियन आया और न ही सैमसंग द्वारा कोई भी इंजीनियर भेजा गया है. उन्हें केवल एक डेट दे दी जाती है कि आपकी समस्या जल्दी हल कर दी जाएगी. लेकिन, असल में कंपनी अपनी बातों पर बिलकुल भी खरी न नही उतरती है. कई AC कंपनियां कंप्रेसर पर प्रोडक्ट की सामान्य वारंटी से अलग या अतिरिक्त वारंटी अवधि भी देती हैं. 
samsung smartphone issue not solved

अन्य ग्राहकों को भी रहती है शिकायत 

एक और ग्राहक X पर Samsung Galaxy S21FE को लेकर शिकायत करते हैं कि उनके द्वारा नया फोन खरीदा गया था, लेकिन यह दूसरी बार खराब हुआ है. ग्राहक का कहना है कि इस तरह के प्रीमियम स्मार्टफोन को लेकर अगर ऐसी समस्या आएगी तो ग्राहक को परेशान होना पड़ता है. दरअसल, ग्राहक की स्क्रीन या डिस्प्ले पर सफेद रंग की लाइन बनकर आ रही है, जिसकी शिका.यत तो की गई, लेकिन उसका समाधान अब तक नहीं किया गया है. 
samsung delivered wrong product

गलत प्रोडक्ट कर दिया डिलीवर 

एक ग्राहक X पर शिकायत करते हैं कि उन्होंने पैसे किसी और प्रोडक्ट के लिए दिए थे, लेकिन सैमसंग द्वारा उनके घर कोई और प्रोडक्ट भेज दिया गया. दरअसल, उन्होंने टीवी के लिए 16 हजार रुपये दिए थे. खास बात यह है कि सैमसंग द्वारा ग्राहक से ही 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है यह कहकर कि इसमें उनकी गलती है. ग्राहक इस चीज को लेकर काफी परेशान हैं.  

Advertisement