7
Samsung Service Issue: आज के समय में लैपटॉप पढ़ाई, नौकरी, बिजनेस के साथ ही साथ रोजमर्रा के जीवन से जुड़े अन्य जरूरी कामों का भी हिस्सा बन चुका है. लैपटॉप के बिना आज के समय में काम कर पाना भी बहुत मुश्किल हो गया है. ऐसे में अगर नया लैपटॉप खराब हो जाए तो परेशानी सिर्फ डिवाइस तक सीमित नहीं रहती, बल्कि काम और समय दोनों का नुकसान होता है. यही वजह है कि ग्राहक जब किसी नामी ब्रांड का लैपटॉप खरीदता है तो उससे अच्छी क्वालिटी के साथ-साथ बिक्री के बाद बेहतर सर्विस की भी उम्मीद करता है. खासकर जब डिवाइस वारंटी में हो, तब ग्राहक को उम्मीद रहती है कि खराबी आने पर कंपनी के कस्टमर केयर द्वारा उनकी शिकायत सुनी जाएगी और जांच करके उसका समाधान किया जाएगा. लेकिन, अगर कोई कंपनी ऐसा न करे तो क्या.
ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक ग्राहक का सैमसंग का लैपटॉप खराब हो गया, जिसके बाद उन्होंने लगातार इसकी शिकायत भी की , लेकिन कंपनी द्वारा कोई सुनवाई अबतक इस मामले में नहीं की गई है. ग्राहक पिछले कई दिनों से परेशान हो रहा है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
वारंटी में होने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ऐक मामला सामने आया है, जहां एक ग्राहक ने पोस्ट के माध्यम से सैमसंग की शिकायत की है. Amaresh Chaudhary @amareshcha नाम के ग्राहक ने शिकायत की है कि उन्होंन एक लैपटॉप खरीदा थ, जोकि सैमसंग का था. उनका लैपटॉप वारंटी में होने के बाद भी उसे अभी तक रिपेयर नहीं किया गया है. ग्राहक ने कहा कि उनके द्वापा इस मामले को लेकर बार-बार शिकायत की जा रही है, लेकिन @SamsungIndia द्वारा इस मामले को लेकर कोई सीरियसनेस नहीं दिखाई जा रही है. इसके साथ ही सैमसंग द्वारा इसे लेकर कोई भी अपडेट नहीं दिया जा रहा है. ग्राहक का कहना है कि वे सैमसंग की इस तरह की सर्विस से काफी परेशान और नाराज भी हैं.

एक सप्ताह से नहीं हो रही कोई सुनवाई
ग्राहक का सैमसंग का लैपटॉप अभी भी वारंटी में है, लेकिन उन्होंने इसकी शिकायत एक सप्ताह पहले की थी और दोबारा से उन्होंने सैमसंग को टैग करते हुए कहा है कि इस मामले को देखें और इसे जल्दी सॉल्व करें. उन्होंने S. No: [4441211023] भी दिया हुआ है. उनके द्वारा कस्टमर केयर नंबरों पर कई बार फोन किए गए, लेकिन मामले पर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया और अबतक मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया है. केवल सर्विस प्रोवाइडर द्वारा झूठे वायदे किए गए कि जल्दी ही उनकी वॉशिंग मशीन को ठीक कर दिया जाएगा.
कंपनी नहीं देती सीधा जवाब
आपने अक्सर देखा होगा कि पोस्ट का जवाब देते हुए @SamsungIndia ग्राहक की पोस्ट के नीचे ही कमेंट करता है. ऐसा ही कंपनी द्वारा Amaresh Chaudhary @amareshcha के साथ भी किया गया . पोस्ट में सैमसंग ने ग्राहक को सॉरी बोलते हुए कहा कि अपनी शिकायत को मैसेज करें और थोड़ा पेशेंस रखें. हम आपकी समस्या का समाधान करेंगे. हालांकि, कई बार कंपनी द्वारा उन्हें टैग की गई पोस्टों पर ऑटो रिवर्ट किया जाता है. लेकिन, बाद में समस्या का समाधान नहीं भी किया जाता है और ग्राहकों को बाद में भी केवल कंपनी के कस्टमर केयर के चक्कर काटने पड़ते हैं.

टीवी को लेकर परेशान एक और ग्राहक
एक और ग्राहक ने X पर पोस्ट कर कंपनी की सर्विस की पोल खोली है. ग्राहक ने कहा कि उन्होंने एक टीवी खरीदा था. उनकी 55 इंच की एलईडी के इंटरनल पार्ट में कोई समस्या है, जिसी शिकायत तो की गई, लेकिन कंपनी द्वारा इसका समाधान अबतक नहीं किया गया है. पिछले एक सप्ताह से सैमसंग द्वारा इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही है. इसमें उन्होंने अपना कंप्लेन नंबर भी दिया हुआ है.

एक और ग्राहक ने X पर शेयर की पोस्ट
वहीं, एक ग्राहक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते है कि उनकी वॉशिंग मशीन खराब है, लेकिन उसकी रिपेयरिंग को लेकर कोई भी हल नहीं निकाला जा रहा है. सैमसंग द्वारा वॉशिंग मशीन को ठीक करने का वादा तो किया गया, लेकिन अभी तक कोई भी टेक्नीशियन या इंजीनियर अबतक मशीन देखने के लिए नहीं भेजा गया है. 10 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अब तक मशीन की कोई टेक्निकल रिपोर्ट नहीं भेजी गई है.