Home > व्यापार > Petrol-Diesel Price Today August 5: पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले नोट लें नया रेट, वरना बिगड़ सकता है आपका बजट!

Petrol-Diesel Price Today August 5: पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले नोट लें नया रेट, वरना बिगड़ सकता है आपका बजट!

Petrol-Diesel Price Today August 5: तेल विपणन कंपनियों के मुताबिक, देश के अधिकांश शहरों में दाम स्थिर रहे, जबकि अलग-अलग राज्यों के वैट और टैक्स के कारण कुछ जगहों पर मामूली बढ़ोतरी हुई है.

By: JP Yadav | Last Updated: August 5, 2026 5:23:45 AM IST



Petrol-Diesel Price Today August 5 :  तेल विपणन कंपनियों ने रोजाना की तरह ही बुधवार (05 अगस्त, 2026) को सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए और ताजा दाम जारी कर दिए गए. देश भर में रिटेल फ्यूल यानी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है. इनकी कीमतें 25 मई, 2026 को हुए अंतिम बड़े बदलाव के हिसाब से ही बरकरार हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर के आधार पर ईंधन (पेट्रोल और डीजल) की कीमतें निर्धारित की गई हैं. राजधानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के अलावा देश के अधिकांश शहरों में दाम स्थिर हैं.  वहीं, बिहार समेत अलग-अलग राज्यों के वैट और टैक्स के कारण कुछ जगहों पर मामूली बढ़ोतरी या फिर कुछ इलाकों में हल्की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, यह गिरावट बहुत ही मामूली है. 

बुधवार (05 अगस्त) को भी केंद्र सरकार द्वारा कच्चे तेल और ईंधन के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) बढ़ाने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल पर इसकी बढ़ोतरी बेअसर है. बुधवार (05 अगस्त, 2026) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 111.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर है. देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार है, जबकि डीजल की कीमत चुनिंदा राज्यों में ही 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंची है.

 दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम: पेट्रोल  102.77 रुपये और  डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर 

नोएडा: पेट्रोल  102.12  रुपये और डीजल  95.56 रुपये प्रति लीटर 

मुंबई: पेट्रोल  111.18 रुपये और डीजल  97.83 रुपये प्रति लीटर 

कोलकाता: पेट्रोल  113.47 रुपये जबकि डीजल  99.82 रुपये प्रति लीटर 

चेन्नई: पेट्रोल  107.77 रुपये और डीजल  99.55 रुपये प्रति लीटर 

बेंगलुरु: पेट्रोल  110.93 रुपये जबकि डीजल  98.80 रुपये प्रति लीटर 

भुवनेश्वर: पेट्रोल 109.92 रुपये और डीजल  100.92 रुपये प्रति लीटर 

चंडीगढ़: पेट्रोल  98.10 रुपये तथा डीजल  86.09 रुपयेप्रति लीटर

हैदराबाद: पेट्रोल  115.69 रुपये और डीजल  103.82 रुपये प्रति लीटर 

जयपुर: पेट्रोल  112.66 रुपये जबकि डीजल  97.78 रुपये प्रति लीटर 

लखनऊ: पेट्रोल  102.05 रुपये और डीजल  95.55 रुपये प्रति लीटर 

पटना: पेट्रोल 113.35 रुपये और डीजल  99.36 रुपये प्रति लीटर 

तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल रुपये 115.49 और डीजल  104.40 रुपये प्रति लीटर

शहर पेट्रोल (प्रति लीटर) डीजल  (प्रति लीटर)
दिल्ली 102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई  111.18 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता 113.47 रुपये 99.82 रुपये
चेन्नई 107.77 रुपये  99.55 रुपये
बेंगलुरु 110.93 रुपये 98.80 रुपये
हैदराबाद 115.69 रुपये 103.82 रुपये
अमृतसर 106.36 रुपये 96.22 रुपये
फतेहाबाद 104.51 रुपये  97.20 रुपये
पटना 113.35 रुपये 99.36 रुपये

Advertisement