Home > व्यापार > Petrol Diesel Price Today 28 June: टैंक फुल कराने से पहले जरूर देखें आज का रेट! पेट्रोल-डीजल ने दी राहत या बढ़ा दिया खर्च?

Petrol Diesel Price Today 28 June: टैंक फुल कराने से पहले जरूर देखें आज का रेट! पेट्रोल-डीजल ने दी राहत या बढ़ा दिया खर्च?

Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां‌ (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) वैश्विक कच्चे तेल की दरों में बदलाव और मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव को दर्शाने के लिए रोजाना ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं. हालांकि, हाल के दिनों में कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई हैं.

By: Anshika thakur | Published: June 28, 2026 8:34:47 AM IST



Petrol Diesel Price Today: पिछली बार दाम बढ़ने के बाद से एक महीना बीत चुका है. 28 जून को भारतीय शहरों में ईंधन की कीमतें स्थिर रहीं, जबकि पश्चिम एशिया में तनाव और मुख्य शिपिंग रूट में रुकावटों की वजह से ग्लोबल क्रूड मार्केट में अनिश्चितता बनी हुई है. 25 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उस समय, सरकारी ईंधन कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में ₹2.61 प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹100 से ऊपर बनी हुई है. हाल ही में हुई बढ़ोतरी के बाद, पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर हो गई है.
शहर  पेट्रोल की ताजा कीमतें डीजल की ताजा कीमतें
दिल्ली
102.12 रुपये
95.20 रुपये
मुंबई  111.21 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये
चेन्नई 107.76 रुपये 99.55 रुपये
अहमदाबाद 102.15 रुपये 98.27 रुपये
बैंगलोर
111.68 रुपये 99.56 रुपये
हैदराबाद
115.69 रुपये 103.82 रुपये
राजस्थान
113.19 रुपये 98.25 रुपये
बिहार
113.37 रुपये 99.36 रुपये
पुणे
112.02 रुपये 98.66 रुपये
जयपुर
113.19 रुपये 98.25 रुपये
पटना
113.37 रुपये 99.36 रुपये
इंदौर
114.58 रुपये 99.70 रुपये
सूरत
101.82 रुपये 97.95 रुपये
नासिक
112.44 रुपये 99.05 रुपये

Advertisement