Home > व्यापार > Petrol Diesel Price Today 27 June: टैंक फुल कराने से पहले चेक करें आज का रेट! जानें पेट्रोल-डीजल ने दी राहत या बढ़ाया खर्च

Petrol Diesel Price Today 27 June: टैंक फुल कराने से पहले चेक करें आज का रेट! जानें पेट्रोल-डीजल ने दी राहत या बढ़ाया खर्च

Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां‌ (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) वैश्विक कच्चे तेल की दरों में बदलाव और मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव को दर्शाने के लिए रोजाना ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं. हालांकि, हाल के दिनों में कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई हैं.

By: Anshika thakur | Published: June 27, 2026 8:30:43 AM IST



Petrol Diesel Price Today: गुरुवार 25 जून 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) और नेचुरल गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां रोज सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों में बदलाव करती हैं. पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से OMCs ने अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग ₹7.5 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है.
 
कच्चे तेल की कीमतें $70 प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं क्योंकि अमेरिका और ईरान अपने महीनों से चले आ रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए शांति समझौते की ओर बढ़ रहे हैं.
शहर  पेट्रोल की ताजा कीमतें डीजल की ताजा कीमतें
दिल्ली
102.12 रुपये
95.20 रुपये
मुंबई  111.21 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये
चेन्नई 107.76 रुपये 99.55 रुपये
अहमदाबाद 102.15 रुपये 98.27 रुपये
बैंगलोर
111.68 रुपये 99.56 रुपये
हैदराबाद
115.69 रुपये 103.82 रुपये
राजस्थान
113.19 रुपये 98.25 रुपये
बिहार
113.37 रुपये 99.36 रुपये
पुणे
112.02 रुपये 98.66 रुपये
जयपुर
113.19 रुपये 98.25 रुपये
पटना
113.37 रुपये 99.36 रुपये
इंदौर
114.58 रुपये 99.70 रुपये
सूरत
101.82 रुपये 97.95 रुपये
नासिक
112.44 रुपये 99.05 रुपये

Advertisement