Home > व्यापार > Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 102 रुपये के पार तो डीजल भी महंगा! दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज के भाव जारी

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 102 रुपये के पार तो डीजल भी महंगा! दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में आज के भाव जारी

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर देश की तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं.

By: Heena Khan | Published: November 3, 2026 7:02:23 AM IST



Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर देश की तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं. सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई बातों पर निर्भर करती हैं. इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत, ट्रांसपोर्ट का खर्च और स्थानीय टैक्स शामिल हैं. इसी बीच तेल कंपनियों ने 3 नवंबर के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं.

क्या बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम  

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से जारी ताजा कीमतों के मुताबिक, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक लीटर पेट्रोल का भाव 115.69 रुपये है. वहीं, डीजल की कीमत 103.82 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है. राज्य के दूसरे शहरों और जिलों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग इसी स्तर पर हैं. हालांकि, स्थानीय टैक्स के कारण अलग-अलग जगहों पर कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है.

ये रहे आज के पेट्रोल-डीजल के दाम 

शहर

पेट्रोल (₹/लीटर)

डीजल (₹/लीटर)

नई दिल्ली

102.12

95.20

मुंबई

111.21

97.83

कोलकाता

113.51

99.82

चेन्नई

107.76

99.55

बेंगलुरु

111.68

99.56

हैदराबाद

116.15

104.23

दिल्ली-NCR में GRAP-2 लागू, AQI 325 पहुंचते ही CAQM का बड़ा फैसला; जानें अब क्या-क्या रहेंगी पाबंदियां?

Advertisement