Home > व्यापार > Petrol Diesel Price Today 2 July: टैंक फुल कराने से पहले संभल जाइए! आज का पेट्रोल-डीजल रेट नहीं देखा तो जेब पर लग सकता है बड़ा झटका

Petrol Diesel Price Today 2 July: टैंक फुल कराने से पहले संभल जाइए! आज का पेट्रोल-डीजल रेट नहीं देखा तो जेब पर लग सकता है बड़ा झटका

Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां‌ (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) वैश्विक कच्चे तेल की दरों में बदलाव और मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव को दर्शाने के लिए रोजाना ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं. हालांकि, हाल के दिनों में कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई हैं.

By: Anshika thakur | Published: July 2, 2026 10:54:21 AM IST



Petrol Diesel Price Today: प्राइवेट फ्यूल रिटेलर ‘नयारा एनर्जी’ के पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें कम करने के फैसले ने सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) का ध्यान खींचा है. ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के बावजूद, इन कंपनियों ने अब तक रिटेल फ्यूल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालिया बढ़ोतरी के बाद, इंटरनेशनल बेंचमार्क कीमतें और भारत के क्रूड बास्केट की लागत अब कम हो रही है, जिससे उम्मीद जगी है कि सरकारी सेक्टर की फ्यूल रिटेलर कंपनियां भी ग्राहकों को इसका फायदा देने पर विचार कर सकती हैं.
 
बुधवार को, रोसनेफ्ट (Rosneft) समर्थित नायरा एनर्जी ने अपने लगभग 7,000 फ्यूल स्टेशनों पर पेट्रोल की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की कटौती की.
शहर  पेट्रोल की ताजा कीमतें डीजल की ताजा कीमतें
दिल्ली
102.12 रुपये
95.20 रुपये
मुंबई  111.21 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये
चेन्नई 107.77 रुपये 99.55 रुपये
अहमदाबाद 101.83 रुपये 97.92 रुपये
बैंगलोर
111.68 रुपये 99.56 रुपये
हैदराबाद
115.69 रुपये 103.82 रुपये
राजस्थान
113.19 रुपये 98.25 रुपये
बिहार
113.69 रुपये 99.67 रुपये
पुणे
112.02 रुपये 98.66 रुपये
जयपुर
113.19 रुपये 98.25 रुपये
पटना
113.69 रुपये 99.67 रुपये
इंदौर
114.58 रुपये 99.70 रुपये
सूरत
101.82 रुपये 97.95 रुपये
नासिक
112.46 रुपये 99.07 रुपये

Advertisement