Home > व्यापार > Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां जानें क्या है आपके शहर में प्राइस?

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां जानें क्या है आपके शहर में प्राइस?

Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर 70 डॉलर प्रति बैरल की ओर बढ़ रही हैं। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार सुबह पेट्रोल और डीजल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए।

Published By: Sohail Rahman
Last Updated: July 5, 2025 07:55:32 IST

Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर 70 डॉलर प्रति बैरल की ओर बढ़ रही हैं। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार सुबह पेट्रोल और डीजल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए। आज देश के कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा शहर में जहां पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी हुई है, वहीं बिहार की राजधानी पटना में कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 8 पैसे महंगा हुआ है और 94.85 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल भी 9 पैसे बढ़कर 87.98 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96 पैसे घटकर 94.44 रुपये प्रति लीटर पर आ गया, जबकि डीजल 1.09 पैसे घटकर 87.51 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 18 पैसे घटकर 105.23 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है, जबकि डीजल 17 पैसे घटकर 91.49 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

कच्चे तेल की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में उछाल देखने को मिला है। ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर 68.85 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। डब्ल्यूटीआई का रेट भी उछलकर 67.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

आज की पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • शहर                   पेट्रोल                    डीजल
  • दिल्ली                  94.72                  87.62
  • मुंबई                   103.44                 89.97
  • चेन्नई                   100.76                  92.35
  • कोलकाता             104.95                91.76
  • गाजियाबाद             94.44                  87.51
  • नोएडा                    94.85                  87.98
  • पटना                     105.23                91.49

हर दिन सुबह 6 बजे जारी होती है कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं। सुबह 6 बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें इतनी ऊंची दिखाई देती हैं।

बिहार के सीवान में हुआ खूनी संघर्ष, जमकर चली तलवारें और गोलियां…तीन की हुई मौत, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

गुंडागर्दी बंद करें, नहीं तो मुंबई आकर सारी हेकड़ी निकाल दूंगा…भाषा विवाद के बीच बिहार का ये नेता हुआ आग बबुला, राज ठाकरे को दी खुली चेतवानी

Advertisement
Advertisement
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
हल्दी और अदरक का जूस साथ मे पीने से क्या होता है? स्विजरलैंड में दिखाई सारा ने अदाएं, ये फोटोज देख दिल हार बैठेंगे आप सुबह खाली पेट कीवी खाने से क्या होता है? सावन मे ब्रह्म मुहूर्त के समय कर ले ये काम, घर मे होने लगेगी धन की बारिश सावन में तुलसी के साथ नही करे ये गलती, भोलेनाथ हो जाएंगे आप पर क्रोधित