Home > व्यापार > Noida Airport Property Price Hike: ग्रेटर नोएडा से जेवर तक बढ़ गए प्रॉपर्टी के दाम, रोजगार के भी बनेंगे मौके

Noida Airport Property Price Hike: ग्रेटर नोएडा से जेवर तक बढ़ गए प्रॉपर्टी के दाम, रोजगार के भी बनेंगे मौके

Noida Airport Property Price Hike: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चलते यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में जबरदस्त विकास देखने को मिला है. यह केवल संपत्ति की कीमतों में बढ़ोतरी तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य क्षेत्रों में तेजी से रोजगार पैदा होंगे.

By: JP Yadav | Published: June 16, 2026 1:08:13 PM IST



Noida Airport Property Price Hike: दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर के जेवर इलाके में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Noida International Airport) से हवाई सफर शुरू हो गया है. सोमवार (15 जून, 2026) को यहां से विधिवत उड़ानें शुरू हो गई हैं. इसके साथ ही इसका सकारात्मक असर भी नजर आने लगा है. आसपास की जमीनों के दामों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है. जानकारों का कहना है कि  नोएडा एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के साथ ही जेवर और आसपास के क्षेत्रों में जमीन की कीमतों में 5-10 गुना का इजाफा हो चुका है. नोएडा एयरपोर्ट से ना केवल जमीन और फ्लैट के दाम बढ़ेंगे, बल्कि यहां पर रोजगार के भी नए-नए अवसर पैदा होंगे. जानकारों का कहना है कि यहां पर अगले कुछ सालों में 5 लाख प्रत्यक्ष तो 10 लाख से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर खुलेंगे. 

उधर, स्क्वेयर यार्ड्स की रिपोर्ट ‘रनवे टू रियल्टी: हाउ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इज रीशेपिंग रियल्टी’का कहना है कि 1 दशक के दौरान जेवर और ग्रेटर नोएडा में अपार्टमेंट की कीमतें लगभग तीन गुना तक बढ़ चुकी हैं. वहीं प्लॉट की कीमतों में 1.5 गुना का इजाफा देखा गया है. कुछ माइक्रो-मार्केट्स में संपत्ति की कीमतों में 5 गुना तक का इजाफा देखने को मिला है. फिल्म सिटी और अन्य औद्योगिक संस्थानों की एंट्री के बाद यहां की कीमतों में आसमानी उछाल देखने को मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh Weather 16 June 2026: हिमाचल में होगी बारिश, 20 जून तक घर से निकलें तो मौसम का मिजाज देखकर

निवेश में होगा इजाफा

जैसे-जैसे यहां पर निर्माण में तेजी आएगी. अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग यहां पर निवेश को प्राथमिकता देंगे. वहीं, जानकारों का  यह भी कहना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमानों के उड़ान भरने के साथ ही यहां पर जमीन, फ्लैट और अन्य कॉमर्शियल कीमतों में इजाफा होना जारी रहेगी. जेवर के आसपास प्रस्तावित आर्थिक गतिविधियों के चलते एचएनआई और एनआरआई निवेशक भी आकर्षित हुए हैं. यहां पर विकास की रफ्तार अभी शुरू हुई है आने वाले 5 सालों के दौरान विकास की रफ्तार तेज ही रहेगी. ऐसे में निवेशक भी यहां पर आकर्षित हो रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Margaret Kerry: डिज्नी की एनिमेटेड टिंकर बेल के लिए मॉडल रहीं मार्गरेट केरी का निधन

यह भी पढ़ें: Mycoplasma क्या है? जिसकी वजह से चली गई थाईलैंड की राजकुमार की जान; जानें लक्षण और बचाव के उपाय

यह भी पढ़ें: कौन हैं शरत प्रधान, जिनकी कलाकारी की मुराद हुए मुकेश अंबानी, क्या है इनकी पेंटिंग की खूबी

यह भी पढ़ें:  ‘आया राम-गया राम’ हे राम! भारतीय राजनीति के इतिहास की अजब बगावत, जब 9 घंटे में MLA ने 3 बार बदला पाला

Tags:
Advertisement