Home > व्यापार > September 2026 Rules: दूध से लेकर ITR और LPG सिलेंडर तक 1 सितंबर से बदल जाएंगे कई नियम! जानें आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

September 2026 Rules: दूध से लेकर ITR और LPG सिलेंडर तक 1 सितंबर से बदल जाएंगे कई नियम! जानें आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

September 2026 Rules Change | Rules Change From 1st September 2026: यह बदलाव रोजमर्रा के जीवन में आम आदमी से लेकर बड़े लोगों तक की जेब पर असपर डाल सकते हैं. अगर आप अपने फाइनेंशियल कामों को टाल रहे हैं तो ऐसे में अब थोड़ा सा बदलाव करने की जरूरत है. चलिए जानते हैं देश में कल से कौमन से बदलाव होने जा रहे हैं.

By: Kunal Mishra | Last Updated: August 31, 2026 4:47:58 PM IST



September 2026 Rules Change | Rules Change From 1st September 2026: सितंबर का महीना शुरु होने जा रहा है, लकिन महीने की शुरुआत से ही देश में कई बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं. आम आदमी से लेकर निवेशकों और करदाताओं के लिए कई नियम बदलने वाले हैं. कल से दूध की कीमतों से लेकर डीमैट अकाउंट, एडवांस टैक्स और फ्लाइट में सफर करने के नियमों में भी कुछ बदलाव देखने को मिलने वाले हैं.
यह बदलाव रोजमर्रा के जीवन में आम आदमी से लेकर बड़े लोगों तक की जेब पर असपर डाल सकते हैं. अगर आप अपने फाइनेंशियल कामों को टाल रहे हैं तो ऐसे में अब थोड़ा सा बदलाव करने की जरूरत है. चलिए जानते हैं देश में कल से कौमन से बदलाव होने जा रहे हैं. 

1. ITR भरने में न करें देर 

अगर आप बिजनेस करते हैं या प्रोफेशन से कमाई करते हैं और आपका टैक्स ऑडिट जरूरी नहीं है, तो 31 अगस्त 2026 एक जरूरी तारीख है. अगर आप इस कैटेगरी में आते हैं तो ऐसे में इस तारीख तक ITR भर देना सही रहेगा. वहीं, अगर किसी वजह से डेडलाइन निकल भी जाती है, तो 31 दिसंबर 2026 तक Belated ITR भी भरी जा सकती है. लेकिन इसके लिए लेट फीस देनी होगी. 

2. FD के लिए क्या हैं नए नियम

FD कराने वालों के लिए एक जरूरी सूचना या नियम है. RBI के Bulk Deposit से जुड़े नए नियम 1 सितंबर से लागू नहीं किए जाएंगे. बल्कि, यह नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे. नए नियम के तहत 3 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की बल्क डिपॉजिट पर बैंक को अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दरों की जानकारी देनी होगी. 

3. LPG वालों के लिए भी आज आखिरी मौका

अगर आप भी LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में आपने अभी तक Aadhaar-based biometric e-KYC नहीं कराया है, तो इसे जितना जल्दी हो पूरा करा लें. इसकी डेडलाइन 31 अगस्त 2026 मानी जा रही है. Indian Oil, BPCL और HPCL जैसी तेल कंपनियां भी अपने ग्राहकों से e-KYC पूरा करने की अपील कर रही हैं.

4. फ्लाइट से सफर करने के नियम 

फ्लाइट में सफर करने वालों के लिए भी नियमों में कुछ बदलाव हो रहा है. ATF यानी विमान में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की कीमतों में बदलाव का असर एयरलाइंस की लागत पर पड़ता है. इसका असर आगे चलकर हवाई टिकट की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है. इसलिए अगले महीने से टिकट पर नजर बनाए रखें हो सकता है कि टिकट के दाम बढ़ भी सकते हैं. 

5. दूध की कीमतों में बदलाव 

माना जा रहा है कि मुंबई में 1 सितंबर से दूध के भाव में कुछ बदलाव देखे जाएंगे. भैंस के दूध के थोक दामों में 9 प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने वाली है. इसके बाद अब दूध की नई दरें 102 प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं. 

Advertisement