Petrol-Diesel Price Reduced: जुलाई की शुरूआत होते ही लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी, नयारा एनर्जी (Nayara Energy) ने इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने के बाद जनता को बड़ी राहत देने का काम किया है. कंपनी ने देशभर में अपने सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये लीटर और डीजल में 3 रुपये लीटर की कटौती करने का ऐलान कर गिया है. यह पिछले दो साल की सबसे बड़ी कटौती मानी जा रही है. हालांकि सरकारी पेट्रोल पंपों पर कोई कटौती नहीं की गई है.
7000 पंपों पर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
नायरा एनर्जी की तरफ से कीमतों में की गई नई कटौती से गाडी चलाने वालों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, कस्टमर्स को ध्यान देना चाहिए कि यह कटौती सिर्फ नायरा एनर्जी ने अनाउंस की है, जिसके पूरे भारत में 7000+ आउटलेट हैं, लेकिन यह सभी शहरों में उपलब्ध नहीं है. इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, बदले हुए रेट कंपनी के देश भर में 7,000 से ज्यादा फ्यूल स्टेशनों के नेटवर्क पर लागू हो गए हैं.
सरकारी तेल कंपनियों की कीमत स्थिर
प्राइवेट कंपनी नायरा एनर्जी ने लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम कम कर दिए हैं. लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने अभी अपनी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) देश के 90 फीसदी से ज्यादा पेट्रोल पंप चलाती हैं. इसके बावजूद इन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले जैसी ही रखी हैं. दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
बडे शहरों में पेट्रोल की ताजा कीमतें
- दिल्ली: 102.12 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई: 111.21 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 111.68 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता: 113.51 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 107.76 रुपये प्रति लीटर