Home > व्यापार > गैस सिलेंडर बुक करने से पहले चेक कर लें अपने शहर का नया रेट, नहीं तो जेब पर पड़ेगा भारी असर

गैस सिलेंडर बुक करने से पहले चेक कर लें अपने शहर का नया रेट, नहीं तो जेब पर पड़ेगा भारी असर

Lpg Cylinder New Rates: कीमतों में हर महीने होने वाले बदलाव के तहत, सरकारी तेल रिफाइनरियों ने फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत ₹13 कम कर दी है.

By: Anshika thakur | Published: July 8, 2026 10:40:17 AM IST



LPG Prices Today: 8 जुलाई को जब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने इस साल पहली बार 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत कम की थी, उसके लगभग एक हफ्ते बाद कमर्शियल और घरेलू कुकिंग गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. 1 जुलाई को कमर्शियल कुकिंग गैस की कीमत में ₹183.50 की कटौती की गई थी, जिससे दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत ₹2,930, मुंबई में ₹2,885.50 और कोलकाता में ₹3,081.50 हो गई थी.
 
कीमतों में हर महीने होने वाले बदलाव के तहत, सरकारी तेल रिफाइनरियों ने फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत ₹13 कम कर दी है. 5 किलो वाले इस सिलेंडर जिसे आम तौर पर ‘मुन्ना’ या ‘छोटू’ कहा जाता है की कीमत अब ₹808.50 हो गई है. एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत भी कम की गई है. कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद हुई यह कटौती पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने का संकेत मानी जा रही है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) सऊदी अरामको की ऑफिशियल सेलिंग प्राइस (OSP), ग्लोबल मार्केट के ट्रेंड और करेंसी में उतार-चढ़ाव के आधार पर हर महीने इन ईंधनों की कीमतें अपडेट करती हैं.
शहर  LPG सिलेंडर की कीमत ( 14.2kg )  LPG सिलेंडर की कीमत ( 19 kg )
दिल्ली
942.00 रुपये
3,113.50 रुपये
मुंबई  941.50 रुपये
3,067.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये
3,255.50 रुपये
चेन्नई 957.50 रुपये
3,283.00 रुपये
अहमदाबाद 949.00 रुपये
3,135.00 रुपये
बैंगलोर
944.50 रुपये
3,198.00 रुपये
हैदराबाद
994.00 रुपये
3,367.00 रुपये
राजस्थान
945.50 रुपये
3,141.00 रुपये
बिहार
1,031.50 रुपये
3,400.00 रुपये
पुणे
945.00 रुपये
3,128.00 रुपये
जयपुर
945.50 रुपये
3,141.00 रुपये
पटना
1,031.50 रुपये
3,400.00 रुपये
इंदौर
970.00 रुपये
3,222.50 रुपये
सूरत
947.50 रुपये
3,068.00 रुपये
नासिक
945.50 रुपये
3,143.50 रुपये

Advertisement