Home > व्यापार > Annamalai BJP resignation: सरकारी नौकरी छोड़ BJP का थामा था दामन, अब करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अन्नामलाई; जानें इनकी नेटवर्थ

Annamalai BJP resignation: सरकारी नौकरी छोड़ BJP का थामा था दामन, अब करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अन्नामलाई; जानें इनकी नेटवर्थ

Annamalai BJP resignation: तमिलनाडु में BJP की ताकत के. अन्नामलाई अब एक नई राह पर निकल पड़े हैं. कहा जा रहा है कि वो जल्द ही BJP छोड़कर एक नई राजनीतिक पार्टी खड़ी करने जा रहे हैं. लेकिन, कहा आ रहा है कि BJP ने फिलहाल उन्हें रुकने के लिए मना लिया है,

By: Heena Khan | Published: June 3, 2026 12:39:30 PM IST



Annamalai BJP resignation: तमिलनाडु में BJP की ताकत के. अन्नामलाई अब एक नई राह पर निकल पड़े हैं. कहा जा रहा है कि वो जल्द ही BJP छोड़कर एक नई राजनीतिक पार्टी खड़ी करने जा रहे हैं. लेकिन, कहा आ रहा है कि BJP ने फिलहाल उन्हें रुकने के लिए मना लिया है, और अभी बातचीत का दौर चल रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अन्नामलाई 2024 के लोकसभा चुनाव BJP के टिकट पर लड़े थे, वहीँ उन्होंने IPS से राजनीति में बड़ी ही सफलता के साथ कदम रखे थे. आज हम आपको बताने वाले हैं कि ये कितनी अमीर है और इनकी तमिलनाडु में कितनी ताकत है. 

कितने अमीर हैं अन्नामलाई ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अन्नामलाई वो नाम है जिन्होंने तमिलनाडु में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करते ही काफी ऊंचे मकाम पर पहुंच गए थे. इतना ही नहीं बहुत जल्द राष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी चर्चा होने लगी थी. वहीँ बता दें कि ADR (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, अन्नामलाई के पास कुल ₹4,07,26,627 की संपत्ति है. इतना ही नहीं इस आँकड़े में ₹2,42,26,627 की चल संपत्ति शामिल है, जबकि उनकी अचल संपत्ति ₹1,65,00,000 है.

करोड़ों छात्रों के पसंदीदा Teacher-YouTubers, किसने कहां से की पढ़ाई और कितनी है उनकी योग्यता?

ऐसा रहा सफर 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 41 साल के अन्नामलाई 2011 बैच के कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी थे. इतना ही नहीं उन्होंने मई 2019 में पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया था. अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने उडुपी सहित कई जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में कार्य किया. इस्तीफा देते समय, वो बेंगलुरु दक्षिण में उपायुक्त (Deputy Commissioner) के पद पर थे. उन्होंने बताया है कि स्वाइन फ्लू के कारण एक वरिष्ठ अधिकारी की मृत्यु, और साथ ही कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा ने, सेवा छोड़ने के उनके फैसले पर गहरा प्रभाव डाला.

Gold Rate Today 3 June 2026: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें आज का ताजा गोल्ड रेट, वरना हो सकता है नुकसान!

Tags:
Advertisement