Home > व्यापार > Income Tax Return Filing 2026: क्या आपसे भी ITR भरने में हो गई है चूक? ऐसे सुधारें अपनी गलती, नहीं लगेगी पेनल्टी, जानें पूरी प्रक्रिया

Income Tax Return Filing 2026: क्या आपसे भी ITR भरने में हो गई है चूक? ऐसे सुधारें अपनी गलती, नहीं लगेगी पेनल्टी, जानें पूरी प्रक्रिया

इस रिवाइस्ड रिटर्न को भरके आप अपनी पुरानी गलती में न केवल सुधार कर सकते हैं बल्कि, सरकार द्वारा लगाई जाने वाली पेनल्टी से भी बच सकते हैं. जैसे ही आप नई रिवाइज्ड रिटर्न जमा करते हैं, आपकी पुरानी रिटर्न अपने आप रद्द हो जाती है. चलिए जानते हैं आप गलती में कैसे सुधार कर सकते हैं.

By: Kunal Mishra | Published: June 30, 2026 4:41:12 PM IST



Income Tax Return Filing 2026: इनकम टैक्स भरना बेहद जरूरी प्रक्रिया होती है. इसकी जानकारी ऑनलाइन रहती है, जिसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारयों द्वारा वेरिफाई किया जाता है. इसलिए इनकम टैक्स भरते समय कोई भी छोटी सी गलती आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है. हालांकि, कई बार अंजाने में भी व्यक्ति ITR भरते समय कुछ चूक कर बैठता है. अगर आप द्वारा यह गलती से हुआ होगा तो ऐसे में डरने की जरूरत नहीं है. इनकम टैक्स कानून की धारा 139(5) आपको अपनी गलती सुधारने का मौका देती है. इस प्रक्रिया को इसे रिवाइज्ड रिटर्न कहा जाता है.

इस रिवाइस्ड रिटर्न को भरके आप अपनी पुरानी गलती में न केवल सुधार कर सकते हैं बल्कि, सरकार द्वारा लगाई जाने वाली पेनल्टी से भी बच सकते हैं. जैसे ही आप नई रिवाइज्ड रिटर्न जमा करते हैं, आपकी पुरानी रिटर्न अपने आप रद्द हो जाती है. चलिए जानते हैं आप गलती में कैसे सुधार कर सकते हैं. 

कैसे करें ITR में सुधार?

ITR में सुधार करने के लिए आपको सबसे पहले रेक्टिफिकेशन फाइल पर जाना होगा. अब आपको इनकम टैक्स ई-फाइलिंग के पोर्टल पर लॉगइन करना होगा. इसके बाद Services पर क्लिक करें और ड्रॉप-डाउन से Rectification चुनें. अब आपको New Request पर क्लिक करके संबंधित असेसमेंट ईयर Income Tax को चुनना है. इसके बाद अपनी जरूरत के हिसाब से आपको Tax Credit Mismatch Correction या अन्य रिक्वेस्ट टाइप पर जाना है और अपनी गलतियों में सुधार करना है. आप आसानी से अपनी गलतियां सुधार सकते हैं. 

क्या-क्या सुधार सकते हैं?

ITR में सुधार तो किया जा सकता है, लेकिन अगर आप द्वारा अपनी रिटर्न समय पर या थोड़ी देरी से लेट फीस के साथ भरी है, तो भी आप उसे सुधार सकते हैं. ऐसे में आप अपनी छूटी हुई कमाई को जोड़ सकते हैं साथ ही साथ गलत इनकम को ठीक भी कर सकते हैं. इस प्रक्रिया के तहत आप टैक्स छूट में सुधार कर सकते हैं या गलत ITR फॉर्म को बदल भी सकते हैं. यहां तक कि रिफंड मिलने के बाद भी आप इस तरीके से अपनी गलती सुधार सकते हैं. आप चाहें तो अपने ई-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को भी पूरा कर सकते हैं. जब आप नई रिवाइज्ड रिटर्न भर देंगे तो पुरानी रिटर्न को नहीं मानते हुए नई रिवाइस्ड रिटर्न को ही सही माना जाएगा.

Advertisement