Home > व्यापार > बुकिंग के बाद कहां है गैस सिलेंडर? कब पहुंचेगा घर, ऐसे ट्रैक करें LPG की लाइव लोकेशन, समझें पूरा प्रोसेस

बुकिंग के बाद कहां है गैस सिलेंडर? कब पहुंचेगा घर, ऐसे ट्रैक करें LPG की लाइव लोकेशन, समझें पूरा प्रोसेस

हालांकि, आज के डिजिटल दौर में आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है. आप बुकिंग करने के बाद से ही अपने सिलेंडर की लाइव लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं. आप कई तरीकों से डिलीवरी स्टेटस का पता लगा सकते हैं.

By: Kunal Mishra | Published: June 22, 2026 3:18:11 PM IST



how to track lpg cylinder live location: रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर आज लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है. ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक में इसकी निर्भरता काफी ज्यादा है. यही कारण है कि जब सिलेंडर खत्म होने लगता है तो लोग तुरंत नया सिलेंडर बुक कर देते हैं, लेकिन बुकिंग के बाद सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर सिलेंडर कब तक आएगा. कई बार सिलेंडर का एक-एक हफ्ते तक कोई अता-पता नहीं रहता है. ऐसे में लोगों के रोजमर्रा के जीवन में कई बार रुकावट पैदा होने लगती है. कई बार उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी में फोन करना पड़ता है या फिर बार-बार डिलीवरी का इंतजार करना पड़ता है.

हालांकि, आज के डिजिटल दौर में आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है. आप बुकिंग करने के बाद से ही अपने सिलेंडर की लाइव लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं. आप कई तरीकों से डिलीवरी स्टेटस का पता लगा सकते हैं. 

कैसे चेक करें बुकिंग स्टेटस?

LPG सिलेंडर बुक करने के बाद इसकी डिलीवरी ट्रैक करने के लिए आपको मोबाइल ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर Track Cylinder के ऑप्शन पर क्लिक करना है. अब आप आसानी सेअपने मोबाइल के जरिए गैस सिलेंडर की लाइव लोकेशन और डिलीवरी का समय चेक कर सकते हैं. अलग-अलग सिलेंडर कंपनियों के लिए अलग-अलग मोबाइल ऐप्स और IVRS नंबर दिए गए हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप डिलीवरी स्टेटस चेक कर सकते हैं. Indane, Bharat Gas और HPके लिए अलग-अलग वेबसाइट्स दी गई हैं, जहां से आप स्टेटस चेक कर सकते हैं. 

SMS और WhatsApp से भी ट्रैक हो सकेगी लोकेशन? 

अगर आप अपने गैस बुकिंग का पता वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप के जरिए नहीं लगाना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपने गैस प्रोवाइडर के फोन नंबर या फिर एसएमएस भेजकर भी स्टेटस का पता लगा सकते हैं. अगर आपके पास Indaneका सिलेंडर है तो ऐसे में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से REFILL लिखकर 7718955555 पर SMS भेजें. Bharat Gasका कनेक्शन है तो ऐसे में LPG लिखकर 7715012345 पर SMS भेजें. वहीं, अगर आप HP Gas के ग्राहक हैं तो ऐसे में HPGAS लिखकर 7903105555 पर SMS भेजना होगा. आप चाहें तो इन सभी सर्विस प्रोवाइडरों की ऐप डाउनलोड करके My Booking या Track Order पर जाकर भी आसानी से डिलीवरी स्टेटस को चेक कर सकते हैं.

Tags:
Advertisement