Home > व्यापार > गैस सिलेंडर आने में हो रही है देरी? ये हैं वो 3 तरीके जिससे घर बैठे चुटकियों में पता चलेगा डिलीवरी स्टेटस

गैस सिलेंडर आने में हो रही है देरी? ये हैं वो 3 तरीके जिससे घर बैठे चुटकियों में पता चलेगा डिलीवरी स्टेटस

LPG सिलेंडर बुकिंग के बाद डिलीवरी की चिंता? अपनी गैस बुकिंग का सटीक स्टेटस और डिलीवरी की तारीख घर बैठे इन 3 आसान तरीकों से चेक करें.

By: Shivani Singh | Published: May 6, 2026 8:33:27 PM IST



How to Check LPG Gas Cylinder Delivery Status: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच देश में रसोई गैस की सप्लाई को लेकर कयासों का बाज़ार गर्म है. भले ही सरकार किसी भी कमी से इनकार कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. हज़ारों उपभोक्ता अपनी बुकिंग के बाद हफ़्तों से सिलेंडर का इंतज़ार कर रहे हैं. आखिर आपका सिलेंडर कब आपके घर पहुँचेगा? यह जानने के लिए आपको अब गैस एजेंसी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. अपनी डिलीवरी की सटीक तारीख और स्टेटस घर बैठे जानने के ये तीन आसान तरीके आपकी हर चिंता दूर कर देंगे. आइए जानते हैं…

अपने सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस कैसे चेक करें?

ऐसा करने के तीन तरीके हैं.

  1. वेबसाइट के ज़रिए ऑनलाइन
  2. फ़ोन पर और
  3. मोबाइल ऐप के ज़रिए

आइए हम आपको बताते हैं कि इन तीनों तरीकों से आप अपने सिलेंडर की पक्की डिलीवरी की तारीख कैसे पता कर सकते हैं.

ऑनलाइन पोर्टल या वेबसाइट के जरिए

आप जिस भी कंपनी का गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं जैसे भारत पेट्रोलियम (Bharat Gas), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP), या इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indane Gas) उस खास कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ. वहाँ पहुँचने के बाद नीचे दिए गए तरीके से आगे बढ़ें:

  • वेबसाइट पर Track Order या Booking Status का ऑप्शन ढूँढ़ें और उस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद, अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, अपनी LPG ID, या अपना ऑर्डर नंबर डालें.
  • फिर वेबसाइट आपको आपकी तय डिलीवरी की तारीख दिखाएगी.
  • इसके अलावा, आप mylpg.in पोर्टल पर जाकर भी अपने सिलेंडर का स्टेटस चेक कर सकते हैं.
  • इस पोर्टल पर, आपको अपनी LPG ID डालनी होगी.
  • इसके बाद आप अपनी बुकिंग की तारीख और अपने अगले रिफिल के बारे में जानकारी देख पाएँगे.

फ़ोन के जरिए

आप अपने मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करके भी अपनी बुकिंग का स्टेटस चेक कर सकते हैं बशर्ते आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल कर रहे हों. आपके पास SMS या WhatsApp के जरिए चेक करने का ऑप्शन है. हर कंपनी के संपर्क नंबर नीचे दिए गए हैं.

  1. Indane Gas: 7588888824
  2. HP Gas: 92222 01122
  3. Bharat Gas: 1800224344

Note: कृपया ध्यान दें कि इन नंबरों पर सिर्फ़ आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही संपर्क किया जा सकता है. 

मोबाइल ऐप के जरिए

आप जिस भी एजेंसी या कंपनी से अपनी गैस बुक करते हैं, यह पक्का कर लें कि आपके डिवाइस पर उनका ऑफिशियल मोबाइल ऐप डाउनलोड किया हुआ हो. इसके बाद, अपनी बुकिंग की जानकारी देखने के लिए इन चरणों का पालन करें…

  • सबसे पहले, ऐप खोलें और लॉग इन करें (यदि आप पहले से लॉग इन नहीं हैं).
  • इसके बाद, अपनी बुकिंग और डिलीवरी का स्टेटस देखने के लिए ऐप में ‘My Bookings’ या ‘Order History’ सेक्शन पर जाएं. यहां आप अपना बुकिंग स्टेटस देख सकते हैं.

Advertisement