Home > व्यापार > Bank Loan: EMI पर बड़ी राहत! इस बैंक ने घटाई ब्याज दर, लाखों ग्राहकों को होगा सीधा फायदा

Bank Loan: EMI पर बड़ी राहत! इस बैंक ने घटाई ब्याज दर, लाखों ग्राहकों को होगा सीधा फायदा

HDFC Lending Rates: देश में बढ़ रही महंगाई के चलते अब लोग अपनी ईएमआई को लेकर काफी परेशान है. इसी के चलते अब इस बैंक ने लोगों पर लोन ब्याज दर कम कर दी है. आइए जानते हैं कि वो कौन सा बैंक है-

By: Sanskriti Jaipuria | Published: May 18, 2026 1:16:46 PM IST



HDFC Lending Rates: देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों पर लोन की ईएमआई का बोझ भी बना हुआ है. ऐसे में एचडीएफसी बैंक ने अपने कस्टमरों को थोड़ी राहत देते हुए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में संशोधन किया है. बैंक ने अलग-अलग अवधि के लोन पर ब्याज दरों में मामूली कटौती की है, जिसका सीधा असर कुछ कर्जदारों की ईएमआई पर पड़ेगा. ये नई दरें 7 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी हैं.

MCLR में कितना हुआ बदलाव?

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार कुछ चुनिंदा लोन टेन्योर पर MCLR में 0.05% की कटौती की गई है. इस बदलाव के बाद एचडीएफसी बैंक की ब्याज दरें 8.15% से घटकर 8.10% तक पहुंच गई हैं. हालांकि ये राहत सभी लोन पर लागू नहीं है, बल्कि केवल कुछ खास अवधि के लोन पर ही इसका असर देखने को मिलेगा.

 किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

इस कटौती का सबसे ज्यादा लाभ उन कस्टमरों को मिलेगा जिन्होंने 6 महीने से 3 साल के समय के लिए लोन लिया है. खासतौर पर ओवरनाइट और 1 महीने के MCLR को 8.15% से घटाकर 8.10% कर दिया गया है, जबकि 3 महीने का MCLR 8.25% से घटकर 8.20% हो गया है. वहीं 6 महीने, 1 साल, 2 साल और 3 साल की अवधि वाली दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

 ईएमआई पर क्या होगा असर?

इस बदलाव के बाद शॉर्ट टर्म लोन लेने वाले कस्टमरों की ईएमआई में हल्की कमी देखने को मिलेगी. यानी उन्हें पहले की तुलना में थोड़ी कम किस्त चुकानी होगी. हालांकि लंबी अवधि के लोन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, इसलिए उन ग्राहकों की ईएमआई पहले जैसी ही बनी रहेगी.

Advertisement