Home > व्यापार > Gold-Silver Price Today 12 June 2026: सोना-चांदी में फिर लौटी चमक! जानें आज आपके शहर के ताजा दाम

Gold-Silver Price Today 12 June 2026: सोना-चांदी में फिर लौटी चमक! जानें आज आपके शहर के ताजा दाम

Gold-Silver Price 24,22,18 Carat Today 12 June 2026: सोना सबसे सेफ इंवेस्टमेंट में से एक माना जाता है. आज 12 जून को देश में सोने-चांदी के क्या दाम है, लोग हर सुबह उठकर ये चेक करते हैं, तो आइए जानते हैं आज के ताजा रेट

By: Sanskriti Jaipuria | Published: June 12, 2026 10:40:55 AM IST



Gold-Silver Price 24,22,18 Carat Today 12 June 2026: बीते कई दिनों से लगातार दबाव झेल रहे सर्राफा बाजार में गुरुवार को थोड़ी राहत देखने को मिली. सोना और चांदी की कीमतों में मामूली सुधार दर्ज किया गया है. हालांकि हालिया बड़ी गिरावट का असर अभी भी बाजार पर साफ नजर आ रहा है. ऐसे में निवेशक और खरीददार दोनों ही कीमतों की दिशा पर नजर बनाए हुए हैं. आइए जानते हैं आज के ताजा दाम-

पिछले कुछ सत्रों में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में उल्लेखनीय कमजोरी देखने को मिली थी. बाजार आंकड़ों के अनुसार सोने के भाव में करीब 1,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई, जबकि चांदी लगभग 5,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई. वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों की बदलती रणनीति ने बुलियन बाजार पर दबाव बढ़ाया था. अब बाजार में धीरे-धीरे रिकवरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं.

 आज क्या हैं सोने-चांदी के ताजा भाव?

ताजा बाजार रिपोर्ट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.50 लाख से 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रही है. वहीं 22 कैरेट सोना 1.35 लाख से 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बना हुआ है. दूसरी ओर चांदी का भाव 2.30 लाख से 2.50 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास दर्ज किया जा रहा है.

Gold-Silver Price Today 12 June 2026: सोना-चांदी में फिर लौटी चमक! जानें आज आपके शहर के ताजा दाम

 किन वजहों से बदल रहे हैं दाम?

सोना और चांदी की कीमतें केवल घरेलू मांग पर निर्भर नहीं करतीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के कई कारक भी इन्हें प्रभावित करते हैं. फिलहाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता, डॉलर की मजबूती, मध्य-पूर्व में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जैसी परिस्थितियां बाजार की दिशा तय कर रही हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक घटनाक्रम और आर्थिक नीतियों से जुड़े फैसले आने वाले दिनों में सोना-चांदी के दामों में और उतार-चढ़ाव ला सकते हैं. ऐसे में निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं और बाजार के अगले संकेतों का इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement