Flipkart Freedom Day Sale: नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग करने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छी खबर हो सकती है. कुछ दिनों बाद फ्लिपकार्ट फ्रीडम डे सेल 2026 की शुरुआत होने वाली है, जिससे समार्टफोन्स काफी अच्छे और बेहतरीन डिस्काउंट से साथ मिलेंगे. इस सेल की शुरुआत होने से पहले ही कुछ स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अपने ऑफर और डिस्काउंट को लेकर भी खुलासा कर दिया है. इस सेल में आईफोन, नथिंग, मोटोरोला और अन्य स्मार्टफोन कंपनियों द्वारा भारी-भरकम डिस्काउंट दिए जाने की बात कही जा रही है.
यह सेल कम बजट के साथ ही मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट की डिमांड करने वाले ग्राहकों के लिए काफी बेहतरीन साबित हो सकती है. चलिए जानते हैं यह सेल कब शुरु होगी और इसमें कितना डिस्काउंट मिलेगा.
कब शुरु होगी Flipkart Freedom Day Sale 2026 सेल?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Flipkart Freedom Day Sale 2026 की सेल 8 अगस्त यानि शनिवार से शुरु होने जा रही है. लेकिन, अगर आप आपके पास फ्लिपकार्ट ब्लैक, फ्लिपकार्ट प्लस और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड है, तो आप इस सेल का फायदा एक दिन पहले से उठा सकते हैं. केवल यही नहीं बल्कि, फ्लिपकार्ट के मुताबिक सेल के दौरान SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा. अगर आप नथिंग, मोटोरोला या फिर आईफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में यह सेल आपके लिए काफी किफायती रहेगी.
कौन से फोन पर कितना मिलेगा डिस्काउंट?
कई स्मार्टफोन्स के डिस्काउंट के बारे में पहले ही खुलासा हो गया है. iPhone 17 को लेकर भी डिस्काउंट को रिवील कर दिया गया है. भारत में आईफोन 17 को 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था. अगर आप इसे फ्लिपकार्ट वाली सेल में लेते हैं तो इसके लिए आपको 70,900 रुपये की शुरुआती कीमत ही चुकानी पड़ेगी. वहीं, अगर आप मोटोरोला G37 पावर लेते हैं तो 13,999 रुपये, मोटोरोला एज 60 फ्यूजन लेने पर 27,999, मोटोरोला G77 पावर 21,999 रुपये, मोटोरोला एज 70 Pro 36,999 रुपये और मोटोरोला G57 पावर को 21,999 रुपये की कीमत पर घर ला सकते हैं. वहीं, बात करें नथिंग फोन 4a आपको 37,999 रुपये, नथिंग फोन 4a Pro 43,999 रुपये और नथिंग फोन 4b 30,999 रुपये में मिल जाएगा.