5
EPFO Alert: आज के समय में डिजिटल सुविधाओं ने EPF और PF अकाउंट से जुड़े कई काम बेहद आसान कर दिए हैं. PF को लेकर अब कई तरह की सुविधाएं आ चुकी हैं. अब आप घर बैठे अपना PF बैलेंस देख सकते हैं, क्लेम का स्टेटस भी देख सकते हैं. इसके तहत अब आप UAN से जुड़ी जानकारी अपडेट कर सकते हैं और कई सेवाओं का इस्तेमाल ऑनलाइन भी किया जा सकता है. लेकिन, सुविधाएं बढ़ने के साथ अब पीएफ खाते में साइबर ठगी का खतरा भी बढ़ा है. साइबर फ्रॉड अब सरकारी संस्थानों के नाम का इस्तेमाल करके लोगों को फर्जी मैसेज, लिंक और फोन कॉल के जरिए निशाना बना रहे हैं.
हाल ही में ईपीएफो ने अपने सदस्यों को ऐसे साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह दी है. ईपीएफो का कहना है कि वे कभी भी फोन या मैसेज पर आपसे ओटीपी, पासवर्ड या आधार जैसी निजी जानकारी नहीं मांगते हैं. इसलिए ऐसी जानकारी न दें.
OTP को किसी के साथ शेयर न करें
अगर आप अपने पीएफ खाते को साइबर ठगी से बचाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आपको OTP को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. OTP को लेकर सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है. साइबर ठग खुद को EPFO अधिकारी, बैंक कर्मचारी या किसी अन्य विभाग का प्रतिनिधि बताकर आपसे OTP मांग सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति फोन पर OTP मांग रहा है, तो उसे बिलकुल न बताएं.
Think Before You Click! EPFO urges all members to stay vigilant online. Avoid fake links, verify URLs and protect your personal information at all times.
#EPFOWithYou #HumHainNa #EPFO #ईपीएफओ pic.twitter.com/LwQVy0S84g— EPFO (@officialepfo) August 9, 2026
आधिकारिक वेबसाइट का ही करें इस्तेमाल
अगर आप पीएफ से जुड़ी किसी भी सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको केवल EPFO की आधिकारिक वेबसाइट (www.epfindia.gov.in) और उमंग (UMANG) ऐप का ही इस्तेमाल करना चाहिए. ईपीएफो द्वारा कहा गया है कि आपको केवल ऐप और वेबसाइट पर जाकर ही अपने पीएफ की डिटेल और स्टेटस देखना चाहिए.
निजी जानकारी को रखें सुरक्षित
अपने पीएफ खाते को साइबर ठगी से बचाने के लिए आपको सबसे पहले यह ध्यान रखना चाहिए कि आपको निजी जानकारी किसी से भी नहीं शेयर करनी चाहिए. सदस्यों को अपना निजी डेटा केवल अपने तक ही रखना चाहिए किसी और को शेयर करने से कईआ कई बार ठगी होने की आशंका और ज्यादा बढ़ जाती है. किसी भी सर्विस का इस्तेमाल करने से पहले सदस्यों को ईमेल या मैसेज में मिले लिंक पर भरोसा करने की बजाय खुद EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.