Current Booking vs Tatkal: भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है, जहां हर दिन लाखों यात्री एक शहर से दूसरे शहर तक सफर करते हैं. चाहे त्योहारों, छुट्टियों या फिर शादी के सीजन में जाना हो या अचानक से किसी कार्यक्रम में जाना हो. कई बार ट्रेन टिकट मिलना कई बार मुश्किल हो जाता है. ऐसे समय में यात्रियों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि Tatkal टिकट बुक करें या Current Booking का इंतजार करें? कई बार लोग यह नहीं समझ पाते हैं कि उनके लिए कौन सी टिकट बुकिंग करना फायदेमंद और किफायती रहेगी.
यही कारण है कि कई बार लोग जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च कर देते हैं या सही समय पर टिकट बुक करने का मौका गंवा बैठते हैं. लेकिन, इन दोनो ही टिकट बुकिंग के प्रोसेस के बारे में आपको अंतर जान लेना चाहिए. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं इन दोनों बुकिंग के अंतर के बारे में.
क्या होती है Current Booking?
देखा जाए तो ज्यादातर लोग तत्काल बुकिंग की प्रक्रिया के बारे में तो जानते हैं, लेकिन कुछ लोग करंट बुकिंग की प्रक्रिया को लेकर अंजान रहते हैं. लेकिन, Current Booking वह सुविधा है, जिसमें ट्रेन के रवाना होने से कुछ समय पहले अगर किसी श्रेणी में सीटें खाली रह जाती हैं, तो रेलवे उन्हें यात्रियों के लिए उपलब्ध करा देता है. यह सुविधा उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है जो यात्रा की तारीख पर ही टिकट लेना चाहते हैं और ट्रेन में सीटें उपलब्ध हैं. इस बुकिंग प्रक्रिया में आपको टिकट ऑनलाइन और रेलवे आरक्षण केंद्र दोनों से मिल सकते हैं. वहीं, दूसरी तरफ देखें तो तत्काल टिकट बुकिंग में आपको ट्रेन रवाना होने से एक दिन पहले टिकट बुक कराना होता है.
कौन सा टिकट रहेगा ज्यादा किफायती?
अगर आप दोनों टिकट में यह देखना चाहते हैं कि कौन सा टिकट ज्यादा किफायती रहेगा तो अगर आपको पहले से पता है कि यात्रा करनी है, तो Tatkal बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि आप पहले ही टिकट सुरक्षित करने की कोशिश कर सकते हैं. लेकिन, अगर ट्रेन में पर्याप्त सीटें बची हैं और आप यात्रा के दिन टिकट लेना चाहते हैं, तो Current Booking आपके लिए आसान और तेज विकल्प साबित हो सकती है. हालांकि, दोनों में देखा जाए तो ऐसे में आपके लिए करंट बुकिंग ज्यादा सस्ता विकल्प हो सकता है. इसके लिए आपको तत्काल बुकिंग की तरह अलग से कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है.