RBI New Credit Card Rule: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए नियमों के तहत क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बड़ी राहत दी गई है. इसके अंतर्गत अब ड्यू डेट निकलने के बाद भी पेनल्टी से बचने का यूजर्स के पास एक मौका रहेगा. दरअसल, पहले बिल भरने में कुछ देर होने के साथ ही आपको पहले अतिरिक्त चार्ज देना होगा.
ग्रेस पीरियड अनिवार्य
RBI के मुताबिक, अब यूजर्स को ड्यू डेट मिल करने के बाद भी Late Payment Charges नहीं देने होंगे. उन्हें अपने ग्राहकों को 3 दिन का समय जरूरी तौर पर देना होगा. उदाहरण के तौर पर, जैसे आपकी ड्यू डेट 10 तारीख है, तो आप बिना लेट पेमेंट के 13 तारीख तक बिल पेमेंट कर सकते हैं. इसके लिए आप पर किसी तरह का एक्सट्रा चार्ज का बोझ नहीं पड़ेगा. नियम के मुताबिक, , लेट फीस भी सिर्फ बकाया राशि पर ही लगाई जाएगी. पूरे बिल अमाउंट पर नहीं. इससे यूजर्स को काफी ज्यादा फायदा मिलेगा.
क्रेडिट स्कोर पर पड़ेगा असर
दरअसल, आपका अकाउंट पास्ट ड्यू केवल तभी माना जाएगा, जब बैंक द्वारा 3 दिन का ग्रेस पीरियड खत्म हो जाए. इसका मतलब है कि, अगर 3 दिन बीत जाने के बाद भी बिल पेमेंट नहीं किया जाता है, तो आपके क्रेडिट स्कोर पर असर नहीं पड़ेगा. RBI के इस नियम से क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन बेहतर यही होगा कि आप समय तक बिल का भुगतान कर दें. इससे न आपको लेट फीस देनी होगा और टेंशन लेने की भी जरूरत नहीं होगी. आरबीआई के नए नियमों के मुताबिक, अगर बैंक लेट फीस और फिर नियमों में किसी तरह का बदलाव करता है, तो उसे इसकी जानकारी कम से कम एक महीने पहले ग्राहकों को देनी होगी.