Home > व्यापार > CIBIL Score vs Credit Score में क्या है अंतर? लोन लेने से पहले समझना जरूरी, नहीं होगी कोई कंफ्यूजन

CIBIL Score vs Credit Score में क्या है अंतर? लोन लेने से पहले समझना जरूरी, नहीं होगी कोई कंफ्यूजन

अगर आपको भी इन दोनों के बीच का अंतर पता नहीं है, तो कई बार लोन से जुड़ी जानकारी समझने में समस्या हो सकती है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि Credit Score क्या होता है, CIBIL Score क्या होता है. चलिए विस्तार से बताते हैं इनके बारे में.

By: Kunal Mishra | Published: June 30, 2026 6:59:47 PM IST



CIBIL Score vs Credit Score: आज के समय में अगर आप होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन या फिर नया क्रेडिट कार्ड तक भी लेना चाहते हैं तो ऐसे में सबसे पहले बात आपके सिबिल स्कोर पर आती है. अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा और बेहतर है तो ऐसे में सिबिल स्कोर अच्छा नहीं है तो संभव है कि आपको लोन नहीं मिल पाएगा. लेकिन, आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग Credit Score और CIBIL Score को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं. कुछ मामलों में लोगों को इन दोनों के बीच का फर्क समझने में कठिनाई होती है.

अगर आपको भी इन दोनों के बीच का अंतर पता नहीं है, तो कई बार लोन से जुड़ी जानकारी समझने में समस्या हो सकती है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि Credit Score क्या होता है, CIBIL Score क्या होता है. चलिए विस्तार से बताते हैं इनके बारे में. 

क्या होता है Credit Score?

Credit Score एक तीन अंकों की एक संख्या है, जो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और फाइनेंशियल लेन-देन के आधार पर तैयार किया जाता है. सिबिल स्कोर ही आपके फाइनेंशियल व्यवहार और लोन लेने और भरने की स्थिति को बताता है. भारत में अलग-अलग क्रेडिट ब्यूरो अपने-अपने तरीके से Credit Score जारी करते हैं. आमतौर पर यह स्कोर 300 से 900 के बीच होता है. जितना ज्यादा आपका क्रेडिट स्कोर होगा, उतनी ही बेहतर आपकी क्रेडिट प्रोफाइल मानी जाती है. अगर आप समय पर EMI और क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करते हैं तो इससे आपका सिबिल स्कोर बढ़ सकता है. 

क्या है दोनों में अंतर?

वहीं, बात की जाए अगर Credit Score की तो यह स्कोर भी आपकी क्रेडिट की हिस्ट्री पर निर्भर करता है. CIBIL Score भी एक प्रकार का Credit Score ही माना जाता है, लेकिन इसे केवल TransUnion CIBIL नामक क्रेडिट ब्यूरो जारी करता है. देखा जाए तो काफी हद तक यह दोनों एक ही होते हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि हर मामले में सिबिल और क्रेडिट स्कोर एक ही तरीके से काम करें. 

Tags:
Advertisement