8
Branded Gold Price: पहले की तुलना में सोने का भाव तेजी से बढ़ी है. पहले जहां आप कम कीमत में सोने लेते थे अब वही सोना लेने के लिए आपको 14 से 15 हजार रुपये प्रति ग्राम की कीमत चुकानी पड़ रही है. अगस्त के महीने में सोन की कीमत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिला है. अब महीने के आखिर यानि 31 अगस्त 2026 को भी आप सोना लेने के बारे में सोच रहे है तो यह एक अच्छा समय हो सकता है. अगर आप सोना खरीद रहे हैं तो ऐसे में कोशिश करें कि ब्रांडेड शोरूम या नामी ज्वेलर्स से ही गोल्ड लें.
सोने की खरीददारी से पहले आज का गोल्ड रेट जानना बेहद जरूरी होता है. ज्वेलरी ब्रांड्स जैसे तनिष्क, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स और कल्याण ज्वेलर्स से खरीदारी की हो, तो ऐसे में सामान्य सोने की कीमत और मेकिंग चार्ज के भाव में कुछ अंतर आ सकता है. चलिए जानेत हैं आज के ब्रांडेड सोने का क्या भाव है.

मालाबार का आज का सोने का भाव
सोना या गहने लेने के लिए Malabar Gold & Diamonds भी एक अच्छा ब्रांड है, जिससे आप एक अच्छी क्वालिटी के सोने की खरीददारी कर सकते हैं. अगर आप मालाबार से गहने लेना चाहते हैं तो यहां आज 22k (916) सोने का भाव 14370 रुपये प्रति ग्राम है. मालाबार की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक अगर आपको 10 ग्राम या एक तोला सोना लेना है तो ऐसे में आपको 1,43,700 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं. 100 ग्राम सोना लेने वालों के लिए यह कीमत 14,37,500 रुपये हो जाएगी. वहीं, मालाबार की आज के दिन 24 कैरेट (999) सोने की कीमत 15676 रुपये प्रति ग्राम है.

तनिष्क का आज का सोने का भाव
अगर आप आज 31 अगस्त 2026 को तनिष्क का सोना लेना चाहते हैं तो आज एक ग्राम के लिए 14415 रुपये की कीमत चुकानी होगी. यह आज के 22 कैरेट सोने का भाव है. तनिष्क की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक अगर आप 8 ग्राम गोल्ड लेते हैं तो 115,320 रुपये और 10 ग्राम की कीमत 144,150 रुपये है. बात करें अगर 100 ग्राम सोने के भाव की तो तनिष्क में आज 100 ग्राम सोना लेने के लिए ग्राहक को 1,441,500 रुपये देने होंगे. वहीं. बीते कल यहां 22 कैरेट सोने की कीमत 14415 रुपये प्रति ग्राम थी.
कल्याण ज्वेलर्स का आज का सोने का भाव
कल्याण ज्वेलर्स का आज का सोना का भाव 22 कैरेट का 14,505 रुपये प्रति ग्राम है. अगर आप 10 ग्राम सोना लेते हैं तो इसके लिए 1,45,050 रुपये देने होंगे. इसके और अन्य जगहों के मेकिंग चार्ज और जीएसटी में हो सकता है आपको कुछ अंतर देखने को मिले.