Home > व्यापार > Festival Business Ideas: नवरात्रि से दिवाली तक सिर्फ ₹50,000 में शुरू करें ये बेहतरीन बिजनेस! न दुकान का झंझट, न महंगा इंटीरियर, घर बैठे होगी कमाई

Festival Business Ideas: नवरात्रि से दिवाली तक सिर्फ ₹50,000 में शुरू करें ये बेहतरीन बिजनेस! न दुकान का झंझट, न महंगा इंटीरियर, घर बैठे होगी कमाई

ऐसे में यह समय उन लोगों के लिए भी मौका लेकर आता है जो कम पूंजी में छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं. अगर आप कम पूंजी में बिजनेस करना चाहते हैं तो ऐसे में आप कोई भी छोटा बिजनेस कर सकते हैं. चलिए जानते हैं ऐसे कुछ कम लागत वाले बिजनेस के बारे में.

By: Kunal Mishra | Published: October 3, 2026 8:35:03 PM IST



Festival Business Ideas: भारत में त्योहारों का सीजन शुरु होने जा रहा है. पहले नवरात्रि-दशहरा और उसके बाद दिवाली और छठ पूजा पर लोग जमकर शॉपिंग करेंगे. त्योहारी सीजन की शुरूआत होते ही बाजार में खरीददारी बढ़ने लगती है. नवरात्रि से शुरू होकर दशहरा, करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली तक कई तरह के प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ जाती है. लोग अपने घरों को सजाने के लिए सामान खरीदते हैं, पूजा-पाठ से जुड़ी चीजें लेते हैं तो बहुत से लोग कपड़े खरीदते हैं.
ऐसे में यह समय उन लोगों के लिए भी मौका लेकर आता है जो कम पूंजी में छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं. अगर आप कम पूंजी में बिजनेस करना चाहते हैं तो ऐसे में आप कोई भी छोटा बिजनेस कर सकते हैं. चलिए जानते हैं ऐसे कुछ कम लागत वाले बिजनेस के बारे में. 
 

1. गिफ्ट पैक 

त्योहारों के दौरान परिवार और दोस्तों के अलावा कंपनियां भी कर्मचारियों और अपने ग्राहकों के लिए गिफ्ट पैक तैयार कराती हैं. यही वजह है कि फेस्टिव सीजन में गिफ्ट पैकिंग और कस्टम गिफ्टिंग एक संभावित बिजनेस आइडिया बन सकता है. अगर आप यह बिजनेस करना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत घर से की जा सकती है. इसमें खुद बड़ी मात्रा में महंगे प्रोडक्ट खरीदने के बजाय ग्राहकों के बजट के अनुसार अलग-अलग पैकेज तैयार किए जा सकते हैं. ऐसे में आप गिफ्ट पैक में सजावट का सामान या कोई घरेलू सामान रख सकते हैं. 
 

2. होममेड स्नैक्स 

अगर आप 50 हजार रुपये से कम की लागत लगाकर कोई बिजनेस करना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए होममेड स्नैक्स का बिजनेस करना फयदेमंद हो सकता है. नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों पर लोग अलग-अलग तरह के स्नैक्स, मिठाई और नमकीन खरीदते हैं. घर से इस काम को शुरू करने का फायदा यह हो सकता है कि शुरुआत में दुकान और बड़े इंटीरियर का खर्च नहीं करना पड़ता है. ऐसे में आप नमकीन, ड्राई स्नैक्स के साथ-साथ फेस्टिव कॉम्बो आदि को बेच सकते हैं. 
 

3. पूजा किट का बिजनेस

50000 से कम की लागत में आप पूजा किट का भी बिजनेस कर सकते हैं. नवरात्रि से दिवाली तक पूजा से जुड़े सामानों की मांग बनी रहती है. ऐसे में पूजा सामग्री को एक सुविधाजनक पैक या किट के रूप में तैयार करके बेचने का बिजनेस शुरू किया जा सकता है. उदाहरण के तौर पर अलग-अलग बजट के हिसाब से छोटी, सामान्य और प्रीमियम पूजा किट तैयार की जा सकती हैं. ऐसे में आप पूजा की जरूरी सामग्री जैसे रोली और कुमकुम के साथ-साथ मौली, कपूर और अगरबत्ती आदि बेच सकते हैं.

Advertisement