Train Cancelled: भारतीय रेलवे देश के सबसे बड़े नेटवर्क में से एक है. हर रोज ट्रेन से हजारों-लाखों लोग यात्रा करके अपनी जर्नी को पूरा करते हैं. पिछले कुछ सालों से रेलवे के नेटवर्क को सरकार और आगे ले जाने की तैयारी में है, जिसके लिए लगातार नए-नए प्रोजेक्ट्स तैयार किए जा रहे हैं. मोकामा के पास गंगा नदी पर मौजूदा राजेन्द्र पुल के समानांतर तैयार हुआ नया रेल पुल भी इन्हीं प्रोजेक्ट्स में से एक है. मौजूदा रेल लाइनों से पुल को जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होना बाकी है.
इससे पहले पटना-किऊल रेलखंड पर प्री-एनआई काम होना है. इससे इस रूट पर यात्रियों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. पटना-किऊल रेलखंड पर प्री-एनआई का काम 21 सितंबर से शुरू होगा और 4 अक्टूबर तक पूरा होगा.
338 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलने वाले काम के चलते 15 दिन की अवधि में 338 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं. केवल यही नहीं बल्कि, कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है और कई ट्रेनों को सीमित भी किया जाना है. इस दौरान भागलपुर, पटना, मुजफ्फरपुर, अजमेर, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच के रूट की कई ट्रेनों पर असर पड़ेगा. इनमें से कई ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा. वहीं, 56 ट्रेनों का आंशिक समापन और 67 ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया जाएगा.
किस दिन कितनी ट्रेनें रहेंगी कैंसिल?
इन 15 दिनों के दौरान किसी दिन 6 ट्रेनें तो किसी दिन 36 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. जानकारी के मुताबिक 3 अक्टूबर को 36 ट्रेनें कैंसिल रहने वाली हैं. बात करें अगर 20 सितंबर की तो इस दिन 6 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. 21 सितंबर को 12 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. 22 सितंबर को 13 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. 23 सितंबर को 15 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. 24 सितंबर को 21 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. 25 सितंबर को 24 ट्रेनें, 26 सितंबर को 29 ट्रेनें, 27 सितंबर को 31, 28 सितंबर को 21 ट्रेनें और 29 सितंबर को 20 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. इसके साथ ही साथ 30 सितंबर को 25 ट्रेनें, 1 अक्टूबर को 32 ट्रेनें, 2 अक्टूबर को 32 ट्रेनें, 3 अक्टूबर को 36 ट्रेनें और 4 अक्टूबर को 21 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी.