Live

Budget 2026 LIVE Update: शेयर बाजार को नहीं भाया बजट, STT ने कैसे डुबो दिए निवेशकों के 10 लाख करोड़

Updated: February 1, 2026 01:10:11 PM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 9वें बजट को लेकर बाजार के साथ-साथ आम लोगों को भी काफी उम्मीदें हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि यह विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम होगा.

Union Budget 2026 LIVE Updates |  Nirmala Sitharaman Speech Live | Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने रविवार (01 फरवरी, 2026) को 9वां और नरेन्द्र सरकार का 15वां पूर्ण बजट पेश किया. यह बजट ‘विकसित भारत 2047’ विजन पर केंद्रित है. निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि बजट 2026 तीन ‘कर्तव्यों’ पर आधारित है.  केंद्रीय बजट 2026 LIVE: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुख्य क्षेत्रों में हस्तक्षेप का प्रस्ताव दिया है.

1. रणनीतिक क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार

2. भारत में चैंपियन MSMEs का निर्माण

3. रणनीतिक आर्थिक क्षेत्रों का विकास. 

इसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट, ग्रामीण विकास और नई रोजगार गारंटी योजना पर बड़े एलान की संभावना जताई गई है. संसद का बजट सत्र 28 जनवरी, 2026 शुरू हुआ है जो दो चरणों में 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा. पहला चरण 28 जनवरी शुरू हुआ जो 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा. पहले चरण में रविवार (01 फरवरी, 2026) को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आम बजट 2026-27 पेश करेंगीं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 9वें बजट को लेकर बाजार के साथ-साथ आम लोगों को भी काफी उम्मीदें हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि यह विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम होगा. इस बजट में कई बड़े और लोक कल्याणकारी फैसले होंगे, जो आम आदमी की जिंदगी में बदलाव लाएंगे, साथ ही उनका जीवन स्तर भी बेहतर हो सकेगा. बताया जा रहा है कि बजट  से मध्य वर्ग को टैक्स राहत से राहत की उम्मीद है तो उद्योगों के लिए निवेश प्रोत्साहन को लेकर कई अहम घोषणाएं हो सकती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि इस बजट में नरेन्द्र मोदी सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे क्षेत्रों पर फोकस करेगी. ऐसे में इस बजट से अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है. कुछ वित्त विशेषज्ञों का कहना है कि केंद्र सरकार इस बार ओल्ड इनकम टैक्स रिजीम के कुछ लाभों को न्यू टैक्स रिजीम में शामिल करने का एलान कर सकती है. अगर इसका एलान बजट में हुआ तो टैक्सपेयर्स को ज्यादा फायदा मिलेगा और वो अधिक खर्च कर सकेंगे. इससे घरेलू मांग बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी. इससे अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी.  यहां पर बता दें कि रविवार (1 फरवरी) को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी. यह पहली बार होगा जब रविवार को बजट किया जाएगा. इस बार बजट पेश किए जाने की वजह से भारतीय शेयर बाजार भी खुला रहेगा. ऐसे में जाहिर है कि NSE-BSE पर आम दिनों की तरह रविवार (1 फरवरी) को भी ट्रेडिंग होगी.

Summary: Budget 2026 LIVE Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में नौवीं बार बजट पेश किया. ऐसा पहली बार है, जब छुट्टी के दिन रविवार (01 फरवरी, 2026) को केंद्रीय बजट पेश किया गया.

Live Updates

13:07 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 LIVE Update: STT चार्ज ने कैसे डुबो दिए निवेशकों के 10 लाख करोड़

Budget 2026 LIVE Update: बजट 2026 शेयर बाजार को रास नहीं आया. केंद्र  सरकार ने वायदा बाजार में ट्रेड करने वाले निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है. सरकार ने STT चार्ज में बढ़ोतरी का एलान किया है, इसके चलते बजट 2026 से शेयर बाजार में निवेश करने वालों को तगड़ा झटका लगा है. निफ्टी और सेंसेक्स 2000 अंकों से ज्यादा गिर गया. निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूब गए. 

12:31 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates:  कर्ज़ का अनुपात GDP का 55.6 प्रतिशत रहने का अनुमान

Budget 2026 Live Updates: केंद्रीय बजट 2026-27  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि सकल घरलू उत्पाद (GDP) के मुकाबले कर्ज़ का अनुपात GDP का 55.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

12:23 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates:  कर्ज़ का अनुपात GDP का 55.6 प्रतिशत रहने का अनुमान

Budget 2026 Live Updates: केंद्रीय बजट 2026-27  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि सकल घरलू उत्पाद (GDP) के मुकाबले कर्ज़ का अनुपात GDP का 55.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

12:21 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 LIVE Update: ITR‑1 और ITR‑2 के करदाता, 31 जुलाई तक भर सकेंगे रिटर्न

Budget 2026 LIVE Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि आयकर रिटर्न (ITR) फाइलिंग से जुड़ी समयसीमा और नियमों में बदलाव किए गए हैं. ITR‑1 और ITR‑2 दाखिल करने वाले करदाता अब 31 जुलाई तक अपना रिटर्न फाइल कर सकेंगे. वहीं, नॉन‑ऑडिट बिज़नेस केस और ट्रस्ट्स के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है. इसके अलावा, प्रॉपर्टी बेचने वाले एनआरआई के लिए TDS नियमों में भी अहम बदलाव किया गया है. अब TDS की कटौती सीधे निवासी खरीदार करेगा और इसके लिए पहले की तरह TAN की आवश्यकता नहीं होगी.

12:20 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates:  नया इनकम टैक्स एक्ट इसी साल लागू होगा

Budget 2026 LIVE Update: केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नया इनकम टैक्स एक्ट इसी साल से लागू किया जाएगा. इसका मतलब है कि टैक्स व्यवस्था में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इस कदम से टैक्स सिस्टम को ज्यादा सरल और पारदर्शी बनाने की कोशिश होगी.

12:09 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 LIVE Update:   बजट 2026 में महात्मा गांधी ग्राम समाज के तहत हुआ बड़ा एलान

Budget 2026 Live Updates:   वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बजट भाषण में कहा कि सरकार ने खादी और हस्तशिल्प को सपोर्ट करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम समाज पहल शुरू करने का प्रस्ताव दिया है.

12:04 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 LIVE Update:   बजट 2026 में भारतीय काजू और कोको के लिए एक खास प्रोग्राम का प्रस्ताव

Budget 2026 Live Updates:  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि नारियल उत्पादन में कॉम्पिटिशन को और बढ़ाने के लिए मैं एक नारियल संवर्धन योजना का प्रस्ताव करती हूं ताकि अलग-अलग तरीकों से उत्पादन बढ़ाया जा सके और उत्पादकता बेहतर हो सके. इसमें मुख्य नारियल उगाने वाले राज्यों में बेकार पेड़ों की जगह नई किस्म के पौधे लगाना शामिल है. भारतीय काजू और कोको के लिए एक खास प्रोग्राम का प्रस्ताव है, ताकि भारत कच्चे काजू और नारियल के उत्पादन और प्रोसेसिंग में आत्मनिर्भर बन सके, निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़े और 2030 तक भारतीय काजू और भारतीय कोको को प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड में बदला जा सके.

11:57 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 LIVE Update: राज्यों को मिलेगी देश में 5 रीजनल हब स्थापित करने में मदद : बजट 2026

Budget 2026 Live Updates:  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के तौर पर बढ़ावा देने के लिए राज्यों को देश में 5 रीजनल हब स्थापित करने में मदद करने के लिए एक योजना का प्रस्ताव बजट 2026 में किया गया है.

11:45 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 LIVE Update:  7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएगी सरकार : निर्मला सीतारामन

Budget 2026 Live Updates:  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए हम शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे. मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी. 

11:43 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 LIVE Update:  टियर 2 और टियर 3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी रहेगा : निर्मला सीतारामन

Budget 2026 Live Updates:  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2026-27 में पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है, जबकि 5 लाख से ज़्यादा आबादी वाले शहरों यानी टियर 2 और टियर 3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी रखेंगे. 

11:32 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 LIVE Update:  CA, CS जैसे संस्थान की मदद से तैयार होंगे कॉर्पोरेट मित्र : निर्मला सीतारामन

Budget 2026 Live Updates:   वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बजट 2026 में कॉर्पोरेट मित्र की घोषणा की. उन्होंने बताया कि सरकार सीए, सीएस, सीएमए संस्थानों यानी- ICAI, ICSI, ICMAI को प्रोफेशनल सपोर्ट देगी, जिससे वे शॉर्ट टर्म मॉड्यूल्स तैयार करें और प्रैक्टिकल टूल्स बनाएं. इसकी मदद से देश में Corporate Mitra तैयार होंगे.  खासतौर से टियर-2 और टियर-3 शहरों पर इसके लिए फोकस होगा, जिससे कॉर्पोरेट मित्र लघु उद्योग (MSMEs) की मदद कर पाएं. 

11:29 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 LIVE Update: कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट को बेहतर बनाने की एक योजना शुरू होगी : निर्मला सीतारामन

Budget 2026 Live Updates:   केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि हाई-वैल्यू, टेक्नोलॉजी-एडवांस्ड CIE की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मज़बूत करने के लिए कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट को बेहतर बनाने की एक योजना शुरू की जाएगी.  इसमें आग बुझाने के उपकरण से लेकर लिफ्ट और टनल बोरिंग मशीन तक शामिल हो सकते हैं.  

11:27 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 LIVE Update: बजट 2026 तीन 'कर्तव्यों' से प्रेरित है : निर्मला सीतारामन

Budget 2026 Live Updates:  केंद्रीय वित्त मंत्री ने संसद में बजट पेश करने के दौरान कहा कि पहला है प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर और अस्थिर वैश्विक स्थितियों के प्रति लचीलापन बनाकर आर्थिक विकास को तेज़ करना और बनाए रखना. दूसरा है लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमता का निर्माण करना और उन्हें भारत की समृद्धि की राह में मज़बूत भागीदार बनाना. तीसरा कर्तव्य है 'सबका साथ, सबका विकास' सुनिश्चित करना। इसका मतलब है कि हर परिवार, समुदाय, क्षेत्र को सार्थक भागीदारी के लिए संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक पहुंच मिले.

11:20 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 LIVE Update: 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये बायो‑फार्मा सेक्टर के विकास पर खर्च किए जाएंगे: निर्मला सीतारामन

Budget 2026 Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बजट भाषण में एलान किया है कि अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये बायो‑फार्मा सेक्टर के विकास पर खर्च किए जाएंगे. इसका उद्देश्य रिसर्च, इनोवेशन, वैक्सीन डेवलपमेंट और एडवांस्ड थैरेपीज़ को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है. 

11:15 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 LIVE Update: हमने अनिश्चितता और मुश्किल समय में भी लिए महत्वपूर्ण फैसले: निर्मला सीतारामन

Budget 2026 Live Updates: केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि जब से हमने 12 साल पहले सत्ता संभाली है. देश की आर्थिक स्थिति स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, लगातार विकास और कम महंगाई से पहचानी गई है. यह उन सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा है जो हमने अनिश्चितता और मुश्किल समय में भी लिए हैं. 

10:48 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 LIVE Update:  क्या होगा सस्ता, किस पर पड़ेगी महंगाई की मार; कुछ ही देर में बजट भाषण पढ़ना शुरू कर देंगीं वित्त मंत्री

Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कुछ देर बाद बजट 2026 पेश करना शुरू कर देंगी. इस बजट में कुछ सामानों के सस्ता होने की उम्मीद है. मध्य वर्गीय लोग टैक्स में राहत की उम्मीद कर रहा है. क्या महंगा होगा और क्या सस्ता होगा? इसका पता अगले 2 घंटे से भी कम समय में हो जाएगा.

10:34 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 LIVE Update: बजट टैबलेट के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने दिया पोज

Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टैबलेट के साथ पोज़ दिया. वित्त मंत्री ठीक 11 बजे लोकसभा में Union Budget 2026 पेश करेंगी.

दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टैबलेट के साथ पोज़ दिया।

वित्त मंत्री करीब 11 बजे लोकसभा में #UnionBudget2026 पेश करेंगी। pic.twitter.com/shXDZqMF9G

— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="

10:32 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates: कांग्रेस सांसद शशि थरूर को केंद्रीय बजट 2026 से बहुत उम्मीद, पूछा- क्या रोजगार भी मिलेंगे

Budget 2026 Live Updates: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा कि हम सब यह सुनने का इंतज़ार कर रहे हैं कि वित्त मंत्री हमें क्या बताती हैं. इकोनॉमिक सर्वे में अच्छी आर्थिक बढ़ोतरी का अनुमान है. क्या उस ग्रोथ के साथ रोज़गार भी मिलेंगे? बिना रोज़गार वाली ग्रोथ से किसी का भला नहीं होता. केरल में  चुनाव आने वाले हैं, हम यह देखने का इंतज़ार कर रहे हैं कि केंद्र सरकार हमें क्या फायदे दे सकती है. 

10:16 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates: अखिलेश यादव बोले- जिस सरकार से कोई उम्मीद नहीं, उसके बजट से क्या आस करें

Budget 2026 Live Updates: : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, उसके बजट से क्या उम्मीद करें? ये बजट 5% लोगों के लिए बनता है. सरकार ने जो वादे अपने घोषणा पत्र में किए थे, क्या उसपर खरे उतरे हैं?

10:14 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates:  दुनिया में सबसे तेज भारत की GDP की रफ्तार

Union Budget 2026 Live Updates: आर्थिक विकास दर (GDP) के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है. 2021-22 बात करें तो तब 8.7 प्रतिशत से जीडीपी ग्रोथ के बाद कुछ उतार चढ़ाव देखते हुए 2023-24 में यह 8.2 प्रतिशत रही. इसके बाद 2024-25 में इसके 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था. वहीं, अब 2025-26 के लिए फिर 7.4 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में जताई गई है.  

10:11 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates: सरकारी योजनाओं ने दी रोजगार के मोर्चे पर मजबूती

Union Budget 2026 Live Updates: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अच्छी खबर यह है कि आत्मनिर्भर भारत और अन्य सरकारी योजनाओं ने रोजगार के मोर्चे पर मजबूती दी है. इस बजट में उम्मीद है कि सरकार स्किल इंडिया और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए नए प्रावधान लाकर इस दर को और नीचे ले जाने का प्रयास कर सकती है.

10:03 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates: सरकारी योजनाओं ने दी रोजगार के मोर्चे पर मजबूती

Union Budget 2026 Live Updates: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अच्छी खबर यह है कि आत्मनिर्भर भारत और अन्य सरकारी योजनाओं ने रोजगार के मोर्चे पर मजबूती दी है. इस बजट में उम्मीद है कि सरकार स्किल इंडिया और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए नए प्रावधान लाकर इस दर को और नीचे ले जाने का प्रयास कर सकती है.

09:58 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates:  बजट चांदी की मांग को कैसे प्रभावित कर सकता है

Union Budget 2026 Live Updates: केंद्रीय बजट 2026 की नीतियां भारत में चांदी की कीमतों और मांग को सीधे प्रभावित कर सकती हैं, खासकर इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव. भारत अपनी 80% से ज्यादा चांदी इंपोर्ट करता है, इसलिए कस्टम ड्यूटी में कमी से घरेलू कीमतें कम हो सकती हैं.

09:54 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन को राष्ट्रपति ने 'दही-चीनी' खिलाई

Budget 2026 Live Updates: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके लगातार नौवें केंद्रीय बजट पेश करने से पहले पारंपरिक 'दही-चीनी' खिलाई. वित्त मंत्री ठीक 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगीं.

<source src="https://inkhabar.com/editorx/backend/public/admin/live_blog/163933/<blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https:/twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके लगातार नौवें केंद्रीय बजट पेश करने से पहले पारंपरिक 'दही-चीनी' खिलाई। <a href="https://t.co/33neJQQShv">pic.twitter.com/33neJQQShv</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="

09:48 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने से पहली की राष्ट्रपति से मुलाकात

Union Budget 2026 Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने से पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की.  वित्त् मंत्री रविवार सुबह ठीक 11 बजे बजट 2026 पेश करेंगीं. 

#WATCH दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने से पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। pic.twitter.com/3pbgJXofh9

— ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="

09:42 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates: बजट के दिन खुला रहेगा बाजार

Union Budget 2026 Live Updates: बजट के दिन शेयर बाजार खुला रहेगा. NSE और BSE दोनों अन्य दिनों की तरह कारोबार करेंगे. ऐसे में बजट को लेकर बाजार का क्या रुख रहता है. भी सुबह 12 बजे तक पता चल जाएगा.

09:20 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates: 3 घंटे तक रोजाना क्या पढ़ती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन?

Budget 2026 Live Updates: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वालीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन को शास्त्रीय संगीत पसंद है. मौका मिलने पर संगीत सुनती हैं. वह भगवान कृष्ण की भक्त हैं. वित्त मंत्री को सबसे पढ़ना अच्छा लगता है. उनकी दैनिक गतिविधियों में लगभग 9 अखबार पढ़ने में तीन घंटे लगते हैं. इसके अलावा, यात्रा करना, ट्रेकिंग करना और खाना बनाना भी पसंद है.

08:52 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारामन

Budget 2026 Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन रविवार (01 फरवरी, 2026) को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करने से पहले वित्त मंत्रालय पहुंची. 

08:47 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates: बजट से पहले महंगा हुआ एलपीजी सिलेंगर, नोट करें ताजा रेट्स

 Budget 2026 Live Updates: बजट 2026 पेश होने से पहले ही LPG गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. रविवार (1 फरवरी, 2026) को तेल विपणन कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की है. इसके बाद रविवार से ही 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 49 रुपये का इजाफा हो गया है. अब दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 1740.50 रुपये हो गए हैं, लेकिन 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

08:46 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates: 11 बजे बजट पेश करने से पहले क्या-क्या करेंगीं

Budget 2026 Live Updates: मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन अपने सफदरजंग आवास से वित्त मंत्रालय के लिए रवाना हुईं. इसके बाद सुबह 9 बजे बजट कॉपी के साथ वित्त मंत्रालय की बैठक शुरू होगी. अगली कड़ी में सुबह 9.20 बजे वित्त मंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने राष्ट्रपति भवन जाएंगी. सुबह 10 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन संसद के मकर गेट पहुंचेंगीं. फिर सुबह 10.15 बजे पीएम मोदी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. अगले स्टेप में कैबिनेट केंद्रीय बजट 2026-2027 पारित करेगी. अंतिम चरण में सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन लोकसभा में बजट पेश करेंगी.

08:37 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates: कौन करता है बजट का निर्माण?

Budget 2026 Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी ही बजट का निर्माण करते हैं. बजट तैयार होने के बाद संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री पेश करती हैं. बजट पेश करने से पहले इस पर राष्ट्रपति की मंजूरी लेना अनिवार्य होता है.

08:16 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates: लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां देखें ?

Budget 2026 Live Updates: बजट भाषण कई ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा:

  • संसद टीवी का ऑफिशियल YouTube चैनल
  • प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) YouTube चैनल
  • लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट पब्लिक ब्रॉडकास्टर DD News चैनलों पर उपलब्ध होगा
  • आप बजट भाषण Economictimes.com YouTube चैनल पर भी देख सकते हैं
  • ऑफिशियल यूनियन बजट वेबसाइट, indiabudget.gov.in
07:51 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates: बजट में शामिल हो सकते हैं ये अहम पॉइंट्स

Budget 2026 Live Updates: लार्सन एंड टुब्रो के ग्रुप चीफ इकोनॉमिस्ट सच्चिदानंद शुक्ला ने उन टॉप फोकस क्षेत्रों की लिस्ट दी है, जिनके बारे में उन्हें उम्मीद है कि वे FM सीतारमण के बजट में शामिल होंगे:

रोजगार
राजकोषीय प्रबंधन
बुनियादी ढांचा
निर्यात क्षेत्र पर केंद्रित उपाय
स्वास्थ्य सेवा
शिक्षा
विनिर्माण के लिए PLI योजनाएं
सामाजिक सुरक्षा योजनाएं

07:31 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates: भारतीय मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा

Budget 2026 Live Updates: उम्मीद है कि बजट 2026 कस्टम स्ट्रक्चर और एक्सपोर्ट कंप्लायंस को आसान बनाकर भारतीय  मैन्यु मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को निर्णायक बढ़ावा देगा. कम टैक्स स्लैब से लंबे समय से चले आ रहे क्लासिफिकेशन विवाद खत्म होने चाहिए, जबकि ज़्यादा साफ़ एडवांस ऑथराइजेशन और EPCG नियम ज़रूरी कैपिटल गुड्स तक पहुंच आसान बना सकते हैं और मैन्युफैक्चरर्स के लिए टर्नअराउंड टाइम कम कर सकते हैं. मशीनरी और इक्विपमेंट बनाने वालों को एक्सपोर्ट इनपुट पर टारगेटेड टैरिफ रैशनलाइजेशन से सबसे ज़्यादा फ़ायदा होने की संभावना है, जिससे ग्लोबल कॉम्पिटिटिवनेस में सुधार होगा.

07:26 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates:  9वीं बार बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Budget 2026 Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी रविवार को बजट 2026-27 पेश करेंगी.  निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं.

07:11 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates: खुले रहेंगे शेयर बाजार

Budget 2026 Live Updates: रविवार को बजट 2026 पेश किया जाएगा.  इस मौके पर शेयर बाजार में भी लाइफ ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया जाता है. काफी समय से 1 फरवरी को जब बजट पेश किया जाता है, तो वीकेंड का दिन रहता है. लेकिन इसके बावजूद बाजार खुले रहते हैं. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने एक सर्कुलर ी कर दिया है, जिसमें जानकारी दी गई है, कि रविवार को बजट वाले दिन बाजार 9:16 से दिन 3:30 तक खुले रहेंगे. 

06:58 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates: बजट 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां देखें

Budget 2026 Live Updates: डिजिटल दर्शकों के लिए भी सुविधा है, जिसके जरिये आप बजट 2026 की लाइव स्ट्रीम कई ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे. दर्शक भाषण को ऑनलाइन संसद टीवी के YouTube चैनल, प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) YouTube चैनल और ऑफिशियल बजट पोर्टल indiabudget.gov.in पर देख सकेंगे.

06:54 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates: कैसे बदला केंद्रीय बजट का समय और तारीख

Budget 2026 Live Updates:  वर्ष 1999 से पहले केंद्रीय बजट शाम पांच बजे पेश होता था. NDA सरकार में वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बदलकर सुबह 11 बजे किया. इसी तरह  2017 से बजट पेश करने की तारीख 28 फरवरी के बजाय एक फरवरी कर दी गई, जिससे एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष सुचारू रूप से शुरू हो सके. 

06:52 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates: कहां और कितने बजे से देखें केंद्रीय बजट 2026

Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार (1 फरवरी को सुबह 11 बजे) केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी. यह भाषण 1 घंटे से अधिक समय तक चलने की उम्मीद है.इसमें सरकार की वित्तीय रणनीति बताई जाएगी. इसके साथ ही इस बजट में इस बार भी टैक्स और खर्च पर अहम घोषणाएं शामिल होंगी. इसे संसद टीवी, डीडी नेशनल पर या उनके YouTube चैनलों और indiabudget.gov.in पर ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे. 

06:49 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates: किसके नाम है सबसे लंबे समय बजट भाषण का रिकॉर्ड

Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन के नाम सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड है. उन्होंने एक फरवरी, 2020 को दो घंटे 40 मिनट तक भाषण दिया था. वहीं, 1977 का हिरूभाई मुल्जीभाई पटेल का अंतरिम बजट भाषण (800 शब्द) सबसे छोटा रहा है. 

06:45 (IST) 01 Feb 2026

Budget 2026 Live Updates: किसने-कितनी बार पेश किया बजट

Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन अपना नौवां बजट रविवार (01 फरवरी, 2026) को पेश करेंगीं.  इससे पहले 26 नवंबर, 1947 को देश का पहला आम बजट पहले वित्त मंत्री आर के षणमुखम चेट्टी ने संसद में पेश किया था, जबकि मोरारजी देसाई ने जवाहर लाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री सरकारों के दौरान कुल 10 बार बजट पेश कर शीर्ष स्थान बनाया. इसके बाद पी चिदंबरम ने नौ बार और प्रणब मुखर्जी ने आठ बार बजट पेश किए. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बात करें तो 1991-1995 के दौरान लगातार 5 बजट पेश किए थे.

06:31 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates: कब तक चलेगा सत्र?

Union Budget 2026 Live Updates: सेशन का पहला फेज़ 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा फेज़ 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें 30 सिटिंग्स होंगी. यूनियन बजट एक जरूरी सालाना पॉलिसी स्टेटमेंट है जो आने वाले साल के लिए सरकारी खर्च, टैक्सेशन प्रपोज़ल और फिस्कल स्ट्रैटेजी बताता है, और 2026 के प्रेजेंटेशन को अलग-अलग सेक्टर, मार्केट और घरों में बारीकी से ट्रैक किया जाएगा.

06:23 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates: क्या इनकम टैक्स में मिलेगी राहत?

Union Budget 2026 Live Updates: टैक्स को लेकर आम जनता बहुत परेशान है. खासतौर से मिडिल क्लास एक तरह से दुखी है. ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण टैक्स स्लैब की लिमिट बढ़ा सकती हैं. इस बार उम्मीद है कि सबसे ज्यादा 30 प्रतिशत टैक्स स्लैब की लिमिट मौजूदा 24 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये की जा सकती है.

06:22 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates: आर्थिक सर्वेक्षण ने दिया संकेत, कैसा होगा बजट

Union Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को अपना 9वां बजट पेश करने जा रही हैं. एनडीए सरकार के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद दूसरा पूर्ण बजट होगा. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के आंकड़ों ने पहले ही इस बजट की बुनियाद रख दी है.

06:22 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates: देश की बेरोजगारी दर पिछले 7 साल में रह गई है आधी

union Budget 2026 Live Updates: निर्मला सीतारमण अपना 9वां बजट पेश करेंगी. एनडीए की लगातार तीसरी सरकार का यह दूसरा पूर्ण बजट होगा. देश की बेरोजगारी दर पिछले 7 साल में आधी रह गई है. पिछले 2 साल से 3.2 प्रति व्यक्ति औसत सालाना आय प्रतिशत पर स्थिर है. पिछले 10 साल में दोगुनी से अधिक बढ़कर 2024-25 में 2 लाख रुपये हो चुकी है.

06:22 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates:  65 दिनों में 30 बैठकों तक चलेगा सत्र

Union Budget 2026 Live Updates: संसद का बजट सत्र 28 जनवरी, 2026 को शुरू हुआ और 2 अप्रैल, 2026 तक चलेगा. इस दौरान यानी यह सत्र 65 दिनों में 30 बैठकों तक चलेगा. इसे दो चरणों में बांटा गया है. पहले भाग में 13 बैठकें और दूसरे भाग में 17 बैठकें होंगी. 

06:22 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates: आम आदमी की सालाना आय में हो रहा इजाफा

Union Budget 2026 Live Updates: आर्थिक सर्वेक्षण 2026 में यह बात सामने आई है कि 2015-16 में जो प्रति व्यक्ति आय सिर्फ 94,797 रुपये थी वह 2024-25 में बढ़कर 2 लाख रुपये के स्तर पर पहुंची है.  इसका मतलब यह है कि एक दशक के दौरान भारत में औसत आय में दोगुना से अधिक इजाफा हुआ है. 

06:18 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates: रेल बजट में बढ़ोतरी की उम्मीद

Union Budget 2026 Live Updates: पिछले केंद्रीय बजट में पहली बार रेलवे के विकास के लिए 2.65 लाख करोड़ रुपये का बजट दिया गया था - यह अब तक का सबसे बड़ा रेलवे फंड है. इस बार भी बजट में बढ़ोतरी की उम्मीद है. 

06:18 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates: रेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो सकती है बड़ी घोषणा

Union Budget 2026 Live Updates:  सरकार का लक्ष्य रेलवे ट्रैक को मॉडर्नाइज़ करके और नई ट्रेनें जोड़कर रेल बुकिंग में वेटिंग लिस्ट को खत्म करना है. इसी सिलसिले में 300 से ज्यादा नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है.

06:18 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates: कृषि सेक्टर की बाकी बड़ी उम्मीदें

 Union Budget 2026 Live Updates: एग्री सेक्टर के लिए रिसर्च और डेवलपमेंट को लेकर आने वाले बजट के लिए मुख्य फोकस एरिया हो सकता है. उम्मीद जताई गई है कि प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन और कोऑपरेटिव जैसे किसान एग्रीगेशन मॉडल को लगातार सपोर्ट मिलता रहेगा. बजट में लंबे समय तक सस्टेनेबिलिटी के लिए स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स की निरंतरता को भी सपोर्ट देने की मांग की गई है. 

06:17 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates: नई टैक्स रिजीम में मिल सकती है बड़ी छूट

Union Budget 2026 Live Updates: सरकार टैक्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ जरूरी डिडक्शंस नई रिजीम में भी शामिल कर सकती है. खास तौर पर होम लोन के इंटरेस्ट (home loan tax benefits new regime 2026) और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स छूट देने की मांग की गई है. अभी ये दोनों फायदे सिर्फ पुरानी टैक्स रिजीम में ही मिलते हैं, जिससे कई टैक्सपेयर्स नई रिजीम अपनाने से हिचकते हैं.  एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह डिडक्शन 25,000 से 50,000 रुपये तक तय किया जा सकता है. 
------------

06:17 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates:  महंगा होगा तंबाकू-गुटखा

Union Budget 2026 Live Updates:  सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क तथा पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर एक फरवरी से लागू हो जाएगा. यह वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की उच्चतम 40 प्रतिशत की दर के ऊपर लगाया जाएगा. ये उपकर और उत्पाद शुल्क इन हानिकारक वस्तुओं पर एक जुलाई 2017 से लागू 28 प्रतिशत जीएसटी और क्षतिपूर्ति उपकर का स्थान लेंगे. इसके अलावा, एक फरवरी से तंबाकू उत्पादों (चबाने वाला तंबाकू, फिल्टर खैनी, जर्दा युक्त सुगंधित तंबाकू और गुटखा) के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) आधारित मूल्यांकन की नई व्यवस्था शुरू होगी. 
-

05:36 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates: बजट में किन राज्यों को मिल सकता है तोहफा?

Union Budget 2026 Live Updates:  जानकारों की मानें तो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम में होने वाले विधानसभा चुनावों का असर बजट में अप्रत्यक्ष रूप से नजर आ सकता है. इन राज्यों में सेक्टोरल आवंटन और विकास पर फोकस वाली घोषणाओं पर बारीकी से नजर रखे जाने की उम्मीद है.

05:36 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates: कितने बजे शुरू होगा वित्त मंत्री का बजट भाषण

Union Budget 2026 Live Updates: यूनियन बजट 2026 का भाषण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे संसद भवन में ठीक समय पर शुरू होगा। यह टाइमिंग परंपरा के मुताबिक है, भले ही इस साल का प्रेजेंटेशन रविवार को हो रहा है.

05:35 (IST) 01 Feb 2026

Union Budget 2026 Live Updates: बजट समावेशी बजट होगा : भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल

Union Budget 2026 LIVE Updates |  Nirmala Sitharaman Speech Live | Budget 2026 LIVE: भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर कहा कि रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट प्रस्तुत करेंगी. 2026 का जो बजट होगा, ये प्रधानमंत्री के विकसित भारत के मार्ग को प्रशस्त करने वाला होगा और आत्मनिर्भर भारत को बनाने वाला होगा. प्रधानमंत्री ने स्वयं कहा कि हम दुनिया की चुनौतियों का मुकाबला करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. 10 साल पहले जो भारत 11वें पायदान पर था वो दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो आर्थिक सर्वे कल निर्मला सीतारमण ने प्रस्तुत किया था, उसमें इस क्वार्टर में 7.2% विकास दर की संभावनाएं हैं. 2026 में चीन, अमेरिका या रूस, सभी से तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था हमारी होगी. रविवार का बजट समावेशी बजट होगा.

05:19 (IST) 01 Feb 2026