लखनऊ। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने लखनऊ में राज्य विधानसभा के बाहर सत्र के शुरू होने से पहले ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा सपा के विधायक शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए हैं। वही सपा के नेताओं ने विधानसभा मार्शल पर मीडिया को कवर करने से रोकने का आरोप लगाया है।
तख्तियां लेकर धरने पर बैठे सपा विधायक
बता दें, विधानसभा के बाहर सपा विधायक तख्तियां लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। आज से यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विधानसभा के मंडप में विधानमंडल के दोनों सत्रों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए अभिभाषण पेश करेगी। वही योगी सरकार का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट 22 फरवरी को विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा।