• होम
  • Breaking News Ticker
  • आज का राशिफल: हनुमान जयंती पर जानिए, मेष, कर्क और कुंभ राशि के जातकों को मालव्य राजयोग से कितना मिलेगा लाभ

आज का राशिफल: हनुमान जयंती पर जानिए, मेष, कर्क और कुंभ राशि के जातकों को मालव्य राजयोग से कितना मिलेगा लाभ

चंद्रमा का संचार दिन रात कन्या राशि में हस्त उपरांत चित्रा नक्षत्र में होने से और चंद्रमा पर शनि की दृष्टि रहने से एवं बुध के नीच राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों को आज सेहत एवं आर्थिक मामलों में परेशानी होने की संभावना हो सकती है. वहीं कई लोगों में लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं।

aaj ke raashifal
inkhbar News
  • April 12, 2025 10:22 am Asia/KolkataIST, Updated 5 days ago

नई दिल्ली– आज का राशिफल हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर जानना जरूरी होगा. 12 अप्रैल दिन शानिवार राशिफल के लिए अच्छा दिन माना जा रहा है. आज मालव्य राजयोग बनने से मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों को विशेष रूप से लाभ प्राप्त होगा। लेकिन चंद्रमा का संचार दिन रात कन्या राशि में हस्त उपरांत चित्रा नक्षत्र में होने से और चंद्रमा पर शनि की दृष्टि रहने से एवं बुध के नीच राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों को आज सेहत एवं आर्थिक मामलों में परेशानी होने की संभावना हो सकती है. वहीं कई लोगों में लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं।

जानें आपकी राशि क्या है

मेष राशि : आज शनिवार का दिन मेष राशि के लोगों के लिए परिश्रम से सफलता दिलाने वाला रहेगा। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी और आपका मान सम्मान होना है। आज वस्त्र और सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है इसलिए यात्रा न करें। व्यवसाय में नए अनुबंध के लिए प्रयास होंगे और इसमें सफलता मिल सकती है। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। जीवन में आपको ससुराल पक्ष से खुशी मिलेगी।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा होने वाला है। आपके व्यक्तित्व और व्यवहार से लोग प्रभावित भी हो सकते है. कारोबारऔर व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता हो मिल सकती है। व्यापार में कमाई अच्छी होने से आपको आज खुशी मिलने वाली है। शाम का समय प्रेम से भरा होने वाला है.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला होगा। आज आपको अपनी सेहत के प्रति भी सतर्क रहने की जरूरत है। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ने वाली है. कई लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगे। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रेम जीवन में आपका दिन रोने वाला है. जो शादीशुदा हैं आज उनको अपने जीवनसाथी का प्यार मिलना है। इससे आपके रिश्तें अच्छे होने वाले हैं

कर्क राशि: कर्क राशि के लिए आज शनिवार का दिन अच्छा है। आपके घर परिवार में तालमेल होना है। धर्म कर्म के काम में भी आपकी रुचि होगी। आपकी कमाई भी आपकी अच्छी रहेगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल प्राप्त होंगे। नौकरी में पद प्रभाव वृद्धि के संयोग बनेंगे। लेकिन आवेश पर कंट्रोल करेंगे और किसी को भला बुरा कहने से बचें। लव लाइफ मे प्रेम रहेगा लेकिन वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता होगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों का आज का दिन बहुत ही खर्चीला रह सकता है। वैसे आज धर्म कर्म के काम में भी आपका मन भी लगेगा। भाग्य के सहयोग से कई कार्य बनेंगे। माता-पिता से भी आपको सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की ओर से खुशी भी मिलेगी और आपका रिश्ता भी मधुर रहने वाला है। प्रेम जीवन में आज सितारे संभलकर चलने की सलाह दे रहे हैं।

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। बच्चों की ओर से भी आपको आज खुशी भी प्राप्त होगी। साथ ही आज नौकरीपेशा जातकों को आज बुद्धि और कार्यकुशलता का फायदा है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।आज का दिन स्वास्थ्य लिए अच्छा रहेगा। कमाई भी आज अच्छी होगी और शिक्षा में प्रदर्शन बेहतर होने वाला है।

तुला राशि: तुला राशि वालों का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अधिकारियो से प्रोत्साहन मिल सकता है। मानसिक तनाव बन सकता है। कुछ घरेलू मामलों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां होंगी। प्रेम में आपको आज सहयोग मिल सकता है। आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। सगे संबंधी से भी आपकी मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार का माहौल भी अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम का अनुकूल और सकारात्मक परिणाम मिलेगा। व्यापार में भी लाभ होगा। यात्रा के लिए का दिन अनुकूल नहीं है, यात्रा संभव हो तो टाल दे,बहुत ही आवश्यक हो तो बजरंगबाण का पाठ करके जाएं। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। खान-पान लापरवाही से बचना जरूरी है। आप गले में दर्द या कफ जैसी समस्या से परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद मिलेगा। घर के बड़ों से आपको सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। धर्म कर्म के काम में आप सहभागी बन सकते हैं। कामकाज आपका सुचारू रूप से चलने वाला है।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज शनिवार के दिन लाभ रहेगा। जमीन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस काम में आपको सफलता मिलने वाली है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बढेगा। नौकरी वाले लोगों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है। आपको आज काम के साथ मनोरंजक पल बिताने का भी मौका मिलने वाला है. बीमार चल रहे लोगों के लिए स्वास्थ्य में भी आज सुधार होगा।

कुंभ राशि: आज शनिवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक होने वाला है। आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। परिवार के साथ आज यात्रा का संयोग होना है। आपको कमाई के भी कुछ नए स्रोत मिल सकते हैं। परिवार में लोगों का अच्छा व्यवहार घर में खुशहाली है। परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे।

मीन राशि: मीन राशि वालों को फंसा हुआ धन मिलने वाला है। इस राशि के जातकों का दिन रचनात्मक कार्य होना है। आज कुछ नया काम करने का भी मौका मिलेगा। घर परिवार में सम्मान मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। रिश्तेदारों से लंबी बातें होंगी और कुछ नई जानकारी भी मिलेगी। नौकरी में दिन सामान्य रहेगा। काम करने वालों की अच्छी कमाई होगी।

 

read also: आज का राशिफल, 11 अप्रैल 2025: अधि योग से आज मिल रहा है वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि को अधिक लाभ, जानें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव