Advertisement
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • ये तो महान धरोहर है! रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देशवासियों से क्या बोले मोदी?

ये तो महान धरोहर है! रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देशवासियों से क्या बोले मोदी?

राम मंदिर में प्रभु राम की विशेष पूजा शुरू हो चुकी है। सबसे पहले पुजारियों ने रामलला का पंचामृत अभिषेक किया, इसमें दूध-दही-घी-शहद और शक़्कर से उनका अभिषेक किया गया। फिर गंगाजल से स्नान कराया गया। पीएम मोदी ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी है।

Advertisement
Narendra Modi
  • January 11, 2025 12:11 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 weeks ago

नई दिल्ली/अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में आज रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली सालगिरह मनाई जा रही है। राम मंदिर में प्रभु राम की विशेष पूजा शुरू हो चुकी है। सबसे पहले पुजारियों ने रामलला का पंचामृत अभिषेक किया, इसमें दूध-दही-घी-शहद और शक़्कर से उनका अभिषेक किया गया। फिर गंगाजल से स्नान कराया गया। पीएम मोदी ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी है।

राम मंदिर महान धरोहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।

विदेशी फूलों से हुई सजावट

बता दें कि राम मंदिर की सजावट विदेशी फूलों से की गई है। दिल्ली समेत 10 राज्यों के लोग अयोध्या पहुंचे हुए हैं। राम मंदिर ट्रस्ट ने अंगद टीला पर जर्मन हैंगर टेंट लगवाए हैं, जिसमें 5 हजार श्रद्धालु रामकथा सुनेंगे। 110 VIP गेस्ट इसमें शामिल होंगे। मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक 2 लाख भक्त रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। बता दें कि 11 से 13 जनवरी तक प्राण-प्रतिष्ठा की सालगिरह का उत्सव मनाया जाएगा।

 

दिल्ली की धमकी मत दो पूरा लाहौर नाप दूंगा! भारत के छोटे कद वाले पीएम ने पाकिस्तानी जनरल को बताई असल औकात

भीख मांगने नहीं जाऊंगा! PM की एक आवाज़ पर भूखा रह गया पूरा देश, सुपर पॉवर अमेरिका के सामने भारत ने नहीं टेके घुटने


Advertisement