मेरठ/ नई दिल्ली। विवाह के लिए मंडप सज चुका था, घर में शाहनाइयों की धुन बज रही थी, साथ ही मंगल गीत गाए जा रहे थे। दूल्हा के घर वाले बारात को लेकर आने को तैयार थे। दुल्हन का पूरा परिवार बारात के स्वागत के लिए तैयार था। लेकिन बाद में पता चला कि दुल्हन किसी के साथ भाग गई है। दूल्हा को जैसे ही पता लगा,वह बेहोश हो गया। दूल्हे को बताया गया कि दुल्हन की ब्यूटी पार्लर से लौटते समय एक्सीडेंट में मौत हो गई है। लेकिन कुछ समय बाद पता चला कि यह सब झूठ है, सच्चाई कुछ और है। इस घटना ने सबको चौंका दिया था।
यह मामला मेरठ के दौराला का है। यह घटना सोमवार की देर रात की है। दौराला के एक गांव निवासी ने अपनी बेटी की शादी रोहटा थाना क्षेत्र के एक युवक से तय की थी। सोमवार रात को बरात आनी थी। परिवार ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। मंडप सज चुका था और खाना भी तैयार था। बारात आने से पहले दुल्हन दौराला स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी, तो परिजन चिंतित हो गए। पार्लर में पूछताछ करने पर पता चला कि दुल्हन तो काफी देर पहले ही जा चुकी थी।
कुछ लोगों ने बताया कि दुल्हन का अपने एक रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसी के साथ पार्लर से फरार हो गई। दुल्हन के माता-पिता ने तुरंत दूल्हे के परिवार को फोन कर बरात न लाने को कहा। दुल्हन के परिजनों ने रिश्तेदार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Read also: हो जाइए सावधान: गलत रंग की टी-शर्ट पहनने से कट सकता है चालान, कैमरा तो काटकर हाथ में थमा देगा