STF के इंस्पेक्टर सुनील कुमार आज शहीद हो गए हैं। बीते 20 जनवरी की रात सुनील कुमार और उनकी टीम कग्गा गैंग से उलझी थी।
लखनऊ। यूपी STF के इंस्पेक्टर सुनील कुमार आज शहीद हो गए हैं। बीते 20 जनवरी की रात सुनील कुमार और उनकी टीम कग्गा गैंग से उलझी थी। इसमें 4 बदमाशों का उन्होंने एनकाउंटर किया था। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर के पेट में दो गोली लग गई। मेदांता में इलाज के दौरान सुनील का निधन हो गया। डॉक्टरों का कहना है कि गोली लगने से उनका लिवर डैमेज हो गया था।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार पिछले 36 घंटे से जिंदगी-मौत से लड़ रहे थे। एसपी शामली रामसेवक गौतम ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक टीम को गुरुग्राम भेजा गया है। सुनील मेरठ के मसूरी गांव के निवासी थे। 1 सितंबर, 1990 को को यूपी में सिपाही बने। स्पेशल टास्क फोर्स के गठन के बाद 1997 में हरियाणा (मानेसर) में कमांडो कोर्स किया। 1 जनवरी 2009 को वो STF में शामिल हुए थे। 16 साल से STF में थे।
सुनील कुमार ने 2008 में इनामी बदमाश अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया को मार गिराया था। 2012-13 में सुशील उर्फ मूंछ, बदन सिंह उर्फ बद्दो समेत कई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 24 जून 2019 को भौरा कलां को एनकाउंटर में मार गिराया था। 04 मई, 2023 को गैंगस्टर अनिल नागर उर्फ अनिल दुजाना को मुठभेड़ में मार गिरा चुके थे। जिस अरशद को अभी उन्होंने मार गिराया उसने 2021 में कग्गा गैंग की कमान संभाली थी। मुकीम काला की मौत के बाद के बाद से अरशद ही सारे कुकर्म करता था। वह गैंग का लीडर था।
IIT वाले बाबा ने PM मोदी को लेकर की हिला देने वाली भविष्यवाणी, सुनते ही पूरा विपक्ष दंग!