Bigg Boss 18 Grand Finale: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा और रजत दलाल टॉप 3 में पहुंचे थे लेकिन अब एक और कंटेस्टेंट के बाहर होने की खबर आ रही है।
नई दिल्ली: सलमान खान के चर्चित शो ‘बिग बॉस 18’ का फिनाले शुरू हो चुका है और इस शो ने टीवी पर धमाल मचाया है। फिनाले में ईशा सिंह, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना ने अपनी जगह बनाई थी। लेकिन शुरुआत में ही ईशा सिंह पहले फिनाले से बाहर हो गईं, इसके बाद चुम दरांग भी रेस से बाहर हो गईं। फिर अविनाश मिश्रा का भी सफर खत्म हुआ। अब शो के टॉप 3 में रजत दलाल, करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना शामिल बचे थे लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार, रजत दलाल को भी शो से बाहर कर दिया गया है।
यह खबर बिग बॉस 18 के फैन पेज से सामने आई है, जिसमें बताया गया कि रजत दलाल का सफर तीसरे स्थान पर खत्म हुआ। बिग बॉस ने भी ट्वीट करते हुए इस एविक्शन की पुष्टि की। सोशल मीडिया पर यह बताया जा रहा था कि रजत दलाल ने वोटिंग ट्रेंड में अच्छा प्रदर्शन किया था और यू-ट्यूबर एल्विश यादव ने भी उनका समर्थन किया था। रजत दलाल के एविक्शन के बाद अब शो के टॉप 2 में करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना बचे हैं और दोनों को उनके फैंस से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
इस सीजन के टॉप 6 फाइनलिस्ट में करणवीर मेहरा, चुम दरांग, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और रजत दलाल शामिल हैं। पिछले एपिसोड्स में इन फाइनलिस्ट्स को उनके सफर से जुड़े वीडियो दिखाए गए, जिससे वे भावुक हो गए। इसके अलावा, ग्रैंड फिनाले से पहले शिल्पा शिरोडकर और श्रुतिका अर्जुन को एलिमिनेट किया गया था।
Read Also: Bigg Boss 18 जीत गए रजत दलाल ! 18 में से टॉप 3 कंटेस्टेंट्स का हुआ खुलासा, जानें कौन कर रहा ट्रेंड