नई दिल्ली। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा आखिरकार सगाई के बंधन में बंध गए। शनिवार को दोनों ने फैमिली और करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में दिल्ली के कपूरथला हाउस में इंगेजमेंट कर ली है।
बता दें, सगाई के मौके पर जिस तरह बांद्रा में परिणीति के घर को सजाया गया था, उसी तरह दिल्ली राघव के आवास को भी रोशनी और फूलों से सजाया गया था। इस दौरान इंगेजमेंट सेरमनी में प्रियंका चोपड़ा से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे हुए थे। सगाई के मौके पर सजे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा काफी खूबसूरत नजर आ रहे थे।
Everything I prayed for .. I said yes! ?
ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਮਿਹਰ ਕਰਨ। ?? pic.twitter.com/xREJWjEr7n— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) May 13, 2023
कार्यक्रम की शुरुआत सिखों की पारंपरिक प्रार्थना अरदास से हुई। इसके बाद भजन गायन होने के बाद गुरुद्वारे का रुख किया गया। इसके बाद शाम 5 बजे सुखमणि साहिब द्वारा सिख ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब के अंश का पाठ किया गया। इसके बाद अरदास शुरु हुई।
बता दें, परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंचे हुए थे। इसके अलावा तमाम बॉलीवुड सितारे और बहन प्रियंका चोपड़ा भी दिखाई दी। अतिथियों की संख्या लगभग 150 थी।
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ईश्वर की बनाई आपकी यह खूबसूरत जोड़ी हमेशा बनी रहे। जिंदगी के इस नए सफर की शुरुआत पर आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर आप दोनों को हमेशा खुश रखें। इसके अलावा सीएम ने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह राघव चड्ढा को गले लगा रहे हैं।
ज़िंदगी के इस नए सफ़र की शुरुआत पर आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। ईश्वर आप दोनों को हमेशा खुश रखें। भगवान की बनाई आपकी ये ख़ूबसूरत जोड़ी सदा बनी रहे। https://t.co/4OBirh3QUd pic.twitter.com/Aa0OPzLXAA
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 13, 2023