Saturday, March 18, 2023

ओडिशा : नबरंगपुर में माओवादियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

ओडिशा : ओडिशा में एक बार फिर माओवादियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। आपको बता दें, ये घटना जिले के रायघर प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मणपुर गांव में शुक्रवार को घटित हुई। मृतक व्यक्ति की पहचान नारायण नागेश के रूप में हुई है।

जानिए पूरा मामला

युवक की जान लेने का मकसद सामने आ चुका है। दावा किया जा रहा है कि वनों को नुकसान पहुंचाने और मानव बस्ती के लिए वन भूमि को पट्टे पर देने के लिए युवक की जान ली गई। हत्यारों ने मैनपुर-नुआपाड़ा मंडल समिति से संबंधित होने का दावा करने वाले कुछ पोस्टरों में नारायण नागेश को लकड़ी माफिया बताया है। इसके साथ ही उसपर जंगल को नष्ट करने का आरोप लगाया है।

इस पोस्टर के मुताबिक नारायण को सजा दी गई है क्योंकि उसने हरियाली को नुकसान पहुंचाया। इससे पहले भी नक्सलियों ने 23 फरवरी को खालेपारा गांव के चंदन मल्लिक की हत्या कर दी थी।

Latest news