Friday, June 2, 2023

Acid Attack: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बदमाशों ने महिला पर फेंका तेजाब, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां पर बदमाशों ने एक महिला पर तेजाब फेंका है, इस दौरान महिला के साथ उसका बेटा भी खड़ा था। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बच्चे पर भी पड़े तेजाब के छीटें

बता दें कि दिल्ली के भारत नगर इलाके में गुरुवार के दिन कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक महिला पर तेजाब फेंक दिया। महिला उस समय अपने बेटे के साथ खड़ी थी। बताया जा रहा है कि बच्चे पर भी तेजाब के कुछ छीटें पड़े हैं।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

36 वर्षीय महिला के शरीर पर अज्ञात बदमाशों ने तेजाब फेंका है। तेजाब की कुछ बूंदे महिला के साथ खड़े उसके बच्चे पर भी पड़े हैं। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया किसी निजी दुश्मनी की वजह से महिला पर तेजाब फेंका गया होगा। फिलहाल इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Latest news