Mamta Singh: डॉक्टर की पढ़ाई छोड़ बनी पुलिस अफसर, कौन हैं दिलेर IPS ममता सिंह ?

Mamta Singh। नूंह में बृजमंडल यात्रा के दौरान हुए पथराव के बाद एक नाम जो काफी ज्यादा चर्चित हुआ वो हैं ममता सिंह का। जिस तरह से एक मंदिर में फंसे 2500 से ज्यादा लोगों को उन्होंने दंगाइयों से बचाया उसको लेकर हरियाणा सरकार ने उनकी जमकर तारीफ की है। इसके अलावा गृहमंत्री अनिल विज ने भी उन्हें दिलेर बताया है।

क्या है पूरा मामला ?

बता दें, मेवात के नल्लहड़ में स्थित शिवजी मंदिर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर शोभायात्रा के आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन इस बीच उपद्रव शुरू हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने सैकड़ों लोगों को मंदिर के अंदर ही रोककर रखा। इस बीच हरियाणा सरकार के गृहमंत्री अनिल विज और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद लोगों को मंदिर से सुरक्षित निकालने का काम किया गया। एडीजीपी ममता सिंह की अगुआई में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

कौन है ममता सिंह ?

ममता सिंह 1996 बैच की आईपीएस अधिकारी है। ममता इस समय हरियाणा पुलिस में एडीजीपी ( लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर तैनात है। बता दें, ममता सिंह एक समय एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन डॉक्टर की पढ़ाई को छोड़ वो पुलिस सेवा में आ गई। ममता सिंह की गिनती हरियाणा के तेज तर्रार अफसरों में होती है।

गृहमंत्री अनिल विज ने क्या कहा ?

इससे पहले हरियाणा के गृहमंत्री अनिव विज ने भी उन्हें दिलेर बताया विज ने कहा कि कल जब मंदिर में बड़ी संख्या में लोग मंदिर के अंदर बंद हो गए थे, वहां से निकलना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद अंदर से कुछ लोगों ने मुझे लोकेशन भेजी। इसके बाद मैंने तत्काल प्रशासन को सूचित किया। इस दौरान ममता सिंह ने बड़ी दिलेरी के साथ पुलिस फोर्स को लीड किया। वहां तक जाना काफी मुश्किल था। लेकिन वह पहुंची और लोगों को बंधन से मुक्त कराया।

Latest news