नई दिल्ली। आज दिल्ली की आप सरकार अपना 9वां बजट पेश कर रही है। इस दौरान सुबह 11 बजे वित्त मंत्री कैलाश गहलोत विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली का बजट काफी अहम है। कोरोना के बाद बढ़ी महंगाई के दौर में भी दिल्ली का मॉडल कामयाब हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ घोषणाओं के लिए नहीं है, बल्कि इस बजट से दिल्ली की जनता को काफी ज्यादा उम्मीद है। अब आम आदमी को काम करने लिए सरकारी दफ्तरों में चक्कर नहीं लगाने पड़ते। सभी की जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार उनके दरवाजें पर पहुंच रही है। दिल्ली का मॉडल सभी लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए है। पिछले 8 सालों में दिल्ली सरकार ने कई ऐतिहाासिक परियोजनाओं को पूरा करने का काम किया है।
बजट पर केजरीवाल ने सिसोदिया को किया याद
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट के जरिए कहा है कि आज दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। राजधानी के सभी लोग आज मनीष सिसोदिया को बेहद याद कर रहे हैं, लेकिन उनके काम को रुकने नहीं देंगे। सिसोदिया द्वारा शुरू किए गए सभी कार्य दोगुनी स्पीड से किए जाएंगे।
आज दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। दिल्ली के सब लोग आज मनीष जी को बहुत मिस कर रहे हैं। पर उनके काम रुकने नहीं देंगे। उनके द्वारा शुरू किए गए सभी काम दोगुनी स्पीड से किए जाएँगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 22, 2023