नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं और उससे पहले दलबदल की राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने खुद उन्हें आप की सदस्यता दिलाई। इससे एक दिन पहले रविवार को भाजपा के अनिल झा भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।पार्टीयों में हेर-फेर का सिलसिला तब शुरू हुआ जब केजरीवाल सरकार के मंत्री और आप के नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दिया।
आम आदमी पार्टी में शामिल होते हुए सुमेश ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने ग्रामीण इलाकों के लिए काफी काम किया है। देहात को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया गया है। ये सब देखकर उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। वहीं, सुमेश शौकीन ने शीला दीक्षित के 15 साल के कार्यकाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित को ये भी नहीं पता था कि दिल्ली में खेती भी होती है।
अरविंद केजरीवाल ने सुमेश शौकीन का स्वागत किया। वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सुमेश शौकीन की तारीफ करते हुए कहा, “दिल्ली ग्रामीण से पूर्व कांग्रेस विधायक सुमेश शौकीन आप में शामिल हो गए हैं। वह दिल्ली के बड़े नेता हैं और आज हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं उनका बहुत-बहुत स्वागत करता हूं।”
रविवार (17 नवंबर) को दिल्ली सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ नेता कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। जब पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से कैलाश गहलोत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा “वह स्वतंत्र हैं और कहीं भी जा सकते हैं।”
Also Read- पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों की हुई मौत तो भड़के पवन कल्याण, शहबाज-यूनुस की सरकार पर…
गर्लफ्रेंड के साथ रंगरलिया मना रहा था सरपंच, पत्नी ने पकड़ा तो कर दी लड़की…