श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को ब्रेन हेमरेज हुआ है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
लखनऊ। अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को ब्रेन हेमरेज हुआ है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। रविवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें योध्या के सिटी न्यूरो केयर अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति गंभीर देखकर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। उन्हें PGI के न्यूरोलॉजी विभाग की इमरजेंसी यूनिट में एडमिट कराया गया है।
आचार्य सत्येंद्र दास की निगरानी के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगाई गई है। उनके ऑपरेशन को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उनके साथ राम जन्मभूमि मंदिर के सहायक पुजारी प्रदीप दास मौजूद हैं। प्रदीप दास ने बताया कि आचार्य जी की तबीयत अचानक से ख़राब हुई। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें तुरंत लखनऊ लेकर आया गया।
आचार्य सत्येंद्र दास साल 1992 से राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी बने। इससे पहले वो एक संस्कृत के शिक्षक थे। 1992 में जब वो राम जन्मभूमि के पुजारी बने और उस दौरान भगवान राम टेंट में थे। वहीं प्रभु राम के टेंट वास से लेकर प्रभु राम के आलिशान महल में विराजमान होने तक के साक्षी भी सत्येंद्र दास हैं।उस समय सरकारी बंदिशें के कारण रामलला को कोई सुविधा नहीं मिलती थी। गर्मी से बचने के लिए पंखे की व्यवस्था तक नहीं थी। आचार्य सत्येंद्र दास अपने पैसे से भगवान की सेवा करते थे। सत्येंद्र दास के परिवार में अब सिर्फ उनके भाई बचे हैं। अभी भी वो किसी पर्व-त्योहार पर घर जाते हैं।