दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए राजनीतिक दलों में फ्री की रेवड़ी बांटने की होड़ लगी है. इसी क्रम में भाजपा ने तीसरा संकल्प पत्र जारी कर मेट्रो में फ्री यात्रा का ऐसा दांव चला है कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल बिलबिला जाएंगे.
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के अंतर्गत भाजपा ने अपना तीसरा संकल्प पत्र जारी कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी किया है। आज दिल्ली में अमित शाह की दो रैलियां हैं। इससे पहले उन्होंने पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया।
गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला किया। उन्होंने किया कि मैंने अपने पूरे जीवन में अरविंद केजरीवाल जैसा झूठा आदमी नहीं देखा है। अभी कुंभ में डुबकी जाकर ये लगा लें ताकि पाप कट जायेंगे। शाह ने इस दौरान आम आदमी पार्टी पर घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने तो स्कूलों-मंदिरों और गुरुद्वारों को भी नहीं छोड़ा। सबको ठेके देकर हजारों करोड़ो का घोटाला किया।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “…दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से… pic.twitter.com/oqJLeYGe8y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2025
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है। विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।
2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब हो पाई थी। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था जबकि कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी।