Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही BJP, योगी, धामी और शिंदे हुए शामिल

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही BJP, योगी, धामी और शिंदे हुए शामिल

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। देश के विभिन्न राज्यों में बीजेपी के बड़े नेता तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ, देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ओडिशा के […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 14, 2025 16:41:55 IST

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। देश के विभिन्न राज्यों में बीजेपी के बड़े नेता तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ, देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ओडिशा के भुवनेश्वर में सीएम मोहन चरण मांझी और महाराष्ट्र के ठाणे में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

CM योगी ने क्या कहा

तिरंगा यात्रा के दौरान सीएम योगी ने कहा कि हमारी तीनों सेनाओं के जवानों ने जिस तरह से पाकिस्तान को जवाब दिया है, पूरा विश्व उनके साहस को सराह रहा है। योगी ने कहा कि हमारे जवानों ने यह साबित कर दिया है कि अगर कोई भारत को छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेगें नहीं।

23 मई तक चलेगी यात्रा

बता दें कि 23 मई तक चलने वाली इस 10 दिवसीय तिरंगा यात्रा की शुरुआत मंगलवार को हुई थी। इस दौरान दिल्ली में कर्तव्य पथ पर यात्रा निकाली गई। इसमें दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, भाजपा नेता तरुण चुग और राज्य सरकार के सभी मंत्री शामिल हुए।

कई राज्यों में निकली यात्रा

इसके साथ ही देश के कई राज्यों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई है। हरियाणा के पंचकूला में सीएम नवाब सिंह सैनी, गुजरात के अहमदाबाद में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया है।

Tags