Tuesday, June 6, 2023

Lucknow : फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुईं बीबीडी यूनिवर्सिटी की छात्राएं, 30 से अधिक बीमार

लखनऊ। बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर 30 से अधिक छात्राएं खराब खाना खाने की वजह से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गई हैं। दरअसल शुक्रवार को कॉलेज का फाउंडेशन डे मनाया जा रहा था। इस दौरान कुछ छात्राओं का समूह बाहर खाना खाने के लिए गया, जिनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।

4 की हालत गंभीर, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

बता दें कि बाबू बनारसी दास यूनिर्वसिटी की छात्राएं अचानक बीमार पड़ गई। ये छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुई हैं। पीड़ित छात्राओं को कॉलेज के ही लोहिया इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से 4 छात्राओं को सुबह इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है। इलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि ये सभी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुई हैं।

Latest news