• होम
  • Breaking News Ticker
  • आज फिर दिल्ली कूच करेगा 101 किसानों का जत्था, बातचीत के लिए नहीं मानी केंद्र सरकार

आज फिर दिल्ली कूच करेगा 101 किसानों का जत्था, बातचीत के लिए नहीं मानी केंद्र सरकार

पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शनिवार को कहा कि किसानों को उनके मुद्दों पर बातचीत करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कोई संदेश नहीं मिला है, इसलिए 101 किसानों का जत्था 8 दिसंबर को दिल्ली की ओर कूच करेगा। 

Farmer Protest
inkhbar News
  • December 8, 2024 8:11 am Asia/KolkataIST, Updated 5 months ago

नई दिल्लीः किसान एक बार फिर दिल्ली की ओर कूच करने को तैयार हैं। रविवार को 101 किसानों का जत्था दिल्ली की ओर कूच करेगा। इसके लिए शंभू बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शनिवार को कहा कि किसानों को उनके मुद्दों पर बातचीत करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कोई संदेश नहीं मिला है, इसलिए 101 किसानों का जत्था 8 दिसंबर को दिल्ली की ओर कूच करेगा।

बात नहीं करना चाहती केंद्र सरकार

शनिवार को पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू में मीडिया को संबोधित करते हुए सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों द्वारा दागे गए आंसू गैस के गोले से 16 किसान घायल हो गए। इनमें से एक की सुनने की शक्ति चली गई। चार घायल किसानों को छोड़कर बाकी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा, “हमें केंद्र से बातचीत के लिए कोई संदेश नहीं मिला है। मोदी सरकार बातचीत के मूड में नहीं है।”

‘केंद्र सरकार बेनकाब’

प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई पर पंधेर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बेनकाब हो गई है। पंधेर ने कहा, “कल उन्होंने क्या किया? इस कार्रवाई से लोग नाराज हैं। लोग भाजपा से पूछ रहे हैं कि जब किसान अपने साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं ले जा रहे थे, तो उन्हें आगे क्यों नहीं जाने दिया गया।” खनौरी बॉर्डर पर एक और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है। किसानों का दावा है कि डल्लेवाल का आठ किलो वजन कम हो गया है।

Also Read- देवजीत सैकिया ने ली जय शाह की जगह, बने BCCI के नए सेक्रेट्री; अध्यक्ष बिन्नी ने की नियुक्ति

वीमेंस प्रीमियर लीग के लिए 120 खिलाड़ियों की सूची जारी, जानें ऑक्शन की तारीख और स्थान