Home > Brand Desk > भारत के 10 सबसे लोकप्रिय ज्योतिष प्लेटफॉर्म

भारत के 10 सबसे लोकप्रिय ज्योतिष प्लेटफॉर्म

By: Inkhabar Brand Desk | Published: July 8, 2026 1:22:24 PM IST



एक समय ज्योतिष से मिलना और भविष्य के बारे में जानकारी लेना लंबी प्रक्रिया हुआ करती थी। विद्वान ज्योतिषी का पता लगाने और मिलने का समय लेने में लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। लेकिन बदलते समय में खासकर डिजिटल दौर में ज्योतिषी भी तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं। आज हम बस एक क्लिक में ज्योतिषी के साथ मुफ्त में चैट करके अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। नौकरी, बिजनेस, करियर, लव लाइफ, वैवाहिक जीवन या जीवन की किसी भी समस्या का समाधान घर बैठे ही ज्योतिषी से ऑलनाइन प्राप्त किया जा सकता है। विभिन्न ज्योतिष ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने इसे बहुत आसान बना दिया है। ये प्लेटफॉर्म आपको चैट, कॉल और वीडियो कंसल्टेशन जैसी सुवाधियों के माध्यम से समस्या का समाधान बताते हैं। इससे समय और धन की बचत भी होती है।

भारत में आज कई ज्योतिष प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। इसलिए लोगों के मन में सवाल रहता है कि, इनमें से सबसे अच्छी प्लेटफॉर्म कौन सी है? चिंता न करें, हमने आपके लिए भारत में ज्योतिषी से ऑनलाइन सलाह के लिए 10 सबसे अच्छी ज्योतिष प्लेटफॉर्म की लिस्ट तैयार की है, जो विश्वसनीय, सुविधाजनक और लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। आप यदि घर बैठे ज्योतिष से सही मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहते हैं तो एस्ट्रोटॉक समेत ये लोकप्रिय प्लेटफॉर्म बहुत काम आ सकते हैं।

1. एस्ट्रोटॉक (Astrotalk)

एस्ट्रोटॉक भारत का सबसे लोकप्रिय ज्योतिष प्लेटफॉर्म है। Astrotalk में आपको वैदिक ज्योतिष, जन्म कुंडली (Janam Kundli) मासिक और दैनिक राशिफल, टैरो रीडिंग, न्यूमेरोलॉजी जैसी अन्य ज्योतिषीय सेवाएं मोबाइल पर उपलब्ध हो जाती हैं। आप किसी ऐसे प्लेटफॉर्म की तलाश में हैं, जो न सिर्फ ऑनलाइन सलाह दे बल्कि सही जानकारी भी दे तो Astrotalk सबसे अच्छा विकल्प है। एस्ट्रोटॉक संपूर्ण ज्योतिष प्रकिया को आसान बनाता है। इसमें कुंडली गुण मिलान (kundli milan) की मुफ्त सेवा भी मिलती है। 

एस्ट्रोटॉक पर 122 मिलियन से अधिक यूजर्स सेवा प्राप्त कर चुके हैं। यहां 50 हजार से अधिक अनुभवी और सर्टिफाइड ज्योतिषी उपलब्ध हैं जो 13 से अधिक भाषाओं में 24/7 सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। यहां आपको चैट के साथ कॉल कंसल्टेशन का विकल्प भी मिलता है। सबसे अच्छी बात यह है कि एस्ट्रोटॉक पर पहला कंसल्टेशन या चैट बिल्कुल मुफ्त है।

2. गणेश स्पीक (GaneshaSpeaks)

यह जाना माना ज्योतिष प्लेटफॉर्म है। यहां लोगों को करियर, बिजनेस, विवाह आदि से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होती हैं। अनुभवी ज्योतिषियों की मौजूदगी इस प्लेटफॉर्म को भरोसेमंद बनाती है। लेकिन इस प्लेटफॉर्म में कुछ सेवाएं ऐसी हैं, जो प्रीमियम हैं। फिर भी यह जाना माना, पुराना और अच्छा विकल्प माना जाता है।

3. एस्ट्रोमैच (AstroManch)

एस्ट्रोमैच ऐसा ज्योतिष प्लेटफॉर्म है, जहां आपको ज्योतिषी के साथ चैट का विकल्प मिलता है। आप ज्योतिषियों की प्रोफाइल देख सकते हैं, भाषा का चयन कर सकते हैं और अनुभवी ज्योतिषी चुन सकते हैं। आपको अपने फोन नंबर के साथ लॉग इन करना होता है, जिसके बाद सामान्य जानकारी देनी होती है। पहली बार ज्योतिष के साथ चैट मुफ्त होती है। अच्छे प्लेफॉर्म में एस्ट्रोमैच को स्थिर और ठीक-ठाक विकल्प माना जा सकता है।

4. बोधी (Bodhi)

बोधी एक नया ज्योतिष प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म का डिजाइन आधुनिक है, जो खासकर युवाओं को आकर्षित करता है। साथ ही इसमें वैदिक ज्योतिष शामिल है, जिस कारण अंतर्राष्ट्रीय यूजर्स के लिए इसकी उपयोगिता सीमित हो जाती है। लेकिन एस्ट्रोलॉजी पसंद करने वालों के लिए यह एक सामान्य विकल्प है।

5. माई पंडित (MyPandit)

लोकप्रिय ऑनलाइन ज्योतिष प्लेटफॉर्म में MyPandit भी शामिल है। यह प्लेटफॉर्म कुंडली मिलान से लेकर राशिफल जैसी कई सेवाएं देता है। इससें ज्योतिषी के साथ पहली चैट मुफ्त होती है, जिसका आप लाभ उठा सकते हैं। अन्य प्लेटफॉर्म की तरह इसमें भी आप कई प्रोफाइलों में से ज्योतिषी का चुनाव कर सकते हैं। सुविधा के लिए ज्योतिषियों के अनुभव, भाषा और विशेज्ञता की जानकारी प्रोफाइल में दी गई होती है। ऑनलाइन चैट शुरू करने के लिए आपको कुछ जानकारी देनी होती है, जिसके बाद चैट शुरू कर सकते हैं। ऑनलाइन ज्योतिष प्लेटफॉर्म में इसे भी अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

6. पवित्र ज्योतिष (Pavitra Jyotish)

पवित्र ज्योतिष ऐसी ऑनलाइन ज्योतिष प्लेटफॉर्म है, जिसमें जीवन की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आप ज्योतिषियों से ऑनलाइन सलाह प्राप्त कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर आसानी से किसी ज्योतिषी से जुड़कर सवाल-जवाब शुरू कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म आपको सरल तरीके से स्पष्ट मार्गदर्शन देता है। इसलिए यह उपयोगी साबित हो सकता है।

7. जन्मपत्री (Janampatri)

जन्मपत्री एक सरल और सामान्य ज्योतिष प्लेटफॉर्म है, जिसमें कुंडली और राशिफल जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। खासकर जो लोग पहली बार किसी ज्योतिष प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना चाहते हैं, वे इससे अपनी शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि कुछ एडवांस फीचर्स की कमी के कारण यह बिगनर्स के लिए तो सही है,लेकिन अनुभवी यूजर्स को यह थोड़ा सीमित लग सकता है।

8. हाई एस्ट्रो (HiAstro)

हाई एस्ट्रो भी ऑनलाइन ज्योतिष सलाह के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। खासकर यह प्लेटफॉर्म उन लोगों को अधिक लुभा सकता है, जो ज्योतिष को अध्ययन के रूप में देखते हैं, क्योंकि यहां पढ़ने योग्य ज्योतिषीय कंटेंट उपलब्ध होते हैं। ऑनलाइन सलाह के लिए आप अपनी पसंद के ज्योतिषी चुन सकते हैं। लेकिन लाइव कंसल्टेशन और आधुनिक फीचर्स में कमी के कारण इसे सीमित उपयोग वाला प्लेटफॉर्म माना जा सकता है।

9. एस्ट्रोवेद (AstroVed)

एस्ट्रोवेद वैदिक ज्योतिष प्लेटफॉर्म है जो आध्यात्मिक मार्गदर्शन देता है। यहां आप ज्योतिषी से ऑनलाइन चैट या बातचीत कर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े सवालों के जवाब पा सकते हैं। एस्ट्रोवेद जन्म नक्षत्र के आधार पर अनुकूलता और अंक ज्योतिष से जुड़ी भविष्यवाणियां समेत कई सेवाएं देते हैं। इसमें कई भाषाओं के विकल्प उपलब्ध हैं। आप बस लाइव ऑनलाइन कंसल्टेशन में ज्योतिषी का चुनाव कर उनसे बात शुरू कर सकते हैं।

10. होरोकोस्मो (Horocosmo)

ऑनलाइन ज्योतिष प्लेटफॉर्म में होरोकोस्मो का नाम भी शामिल है। यहां आपको विस्तृत रिपोर्ट और गणनाएं प्राप्त होती हैं। लेकिन जिन लोगों को पहले से ज्योतिष की समझ या ज्ञान है, उनके लिए यह प्लेटफॉर्म उपयोगी है। वहीं शुरुआती लोगों को इसे समझने में समय लग सकता है, जिस कारण यह सीमित हो जाता है। 

कुल मिलाकर भारत में कई ऑनलाइन ज्योतिष प्लेटफॉर्म हैं, जो राशिफल के अलावा आपके जीवन की विभिन्न पहलुओं के बारे में बताते हैं। लेकिन सही प्लेटफॉर्म वही है तो उम्मीदों  पर खरा उतरे और लाभ पहुंचाएं। हमने आपको यहां एस्ट्रोटॉक समेत 10 लोकप्रिय ज्योतिष प्लेटफॉर्म के बारे में बताया है। इन प्लेटफॉर्म के बारे में जानकर आप अपनी सूझबूझ से ज्योतिषी से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement