Home > बिहार > Who is Akash Yadav: कौन है तेज प्रताप यादव की खटिया खड़ी करने वाला शख्स? अनुष्का से है बेहद खास नाता; जानिए पूरा मामला

Who is Akash Yadav: कौन है तेज प्रताप यादव की खटिया खड़ी करने वाला शख्स? अनुष्का से है बेहद खास नाता; जानिए पूरा मामला

Who is Akash Yadav: तेज प्रताप यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले पारिवारिक और राजनीतिक विवादों के चलते कार्रवाई झेल चुके तेज प्रताप अब नई कानूनी परेशानी में घिर गए हैं. उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर FIR कराई गई है.

By: Preeti Rajput | Published: June 19, 2026 9:42:24 AM IST



Who is Akash Yadav: बिहार की राजनीति में एक बार फिर तेज प्रताप यादव चर्चा के केंद्र में हैं. लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप के खिलाफ पटना में FIR दर्ज होने से सियासी हलकों में हलचल मच गई है. खास बात यह है कि यह मामला अनुष्का यादव से जुड़े विवाद से जुड़ा है. शिकायत उनके भाई और छात्र नेता आकाश यादव ने की है. कोर्ट के निर्देश के बाद पाटलिपुत्र थाने में दर्ज हुई FIR में तेज प्रताप के करीबी सहयोगी मोतीलाल को भी आरोपी बनाया गया है.

तेज प्रताप यादव के खिलाफ FIR 

शिकायतकर्ता आकाश यादव का आरोप है कि तेज प्रताप यादव और उनके सहयोगी मोतीलाल ने उनके घर में जबरन घुसने की कोशिश की. उस समय आकाश यादव राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने गए हुए थे. आरोप के मुताबिक, घर का दरवाजा नहीं खोला गया तो दोनों ने जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी. बाद में वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर दरवाजा खुलवाया और घर के अंदर जाने के बाद बाहर निकलने से इनकार कर दिया.

आकाश यादव ने लगाए गंभीर आरोप 

आकाश यादव ने यह भी आरोप लगाया है कि तेज प्रताप यादव ने उनके परिवार के लोगों को धमकाया. यह घटना 6 जून की बताई जा रही है. उस समय घर में उनकी बुजुर्ग मां, बहन अनुष्का यादव, भांजी उज्जैनी और छोटा भाई मौजूद थे. शिकायत में कहा गया है कि पूरा परिवार डरा हुआ है, क्योंकि तेज प्रताप यादव एक प्रभावशाली राजनीतिक नेता हैं. उन्होंने आगे कहा कि 6 जून को ये घटना हुई, उस समय तो उनका परिवार शांत रहा, लेकिन 10 जून उन्हें धमकाने की कोशिश की गई. लॉरेंस विश्नोई के नाम उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. 

जान से मारने की दी धमकी 

आकाश यादव ने बताया कि अमेरिका के नंबर से व्हाट्सऐप कॉल की गई थी. फोन कॉल में कहा गया था कि मंत्री जी के खिलाफ अगर कुछ भी बोलने की हिम्मत की तो उसकी हत्या कर दी गई. आकाश यादव की तरफ से दिया गया आवेदन वायरल हो गया. आवेदन में कहा गया कि उनकी भांजी उज्जैनी से मिलने के लिए तेज प्रताप यादव अक्सर उनके घर में बगैर बुलाए आ जाते थे. प्रतिष्ठा धूमिल होने के डर से उनका परिवार खामोश रह जाता था.

मकसद पूरा हुआ! पाक के एक इशारे से RSS कार्यालय पर हमला; पुलिस के हत्थे चढ़े देश के गद्दार

कौन है आकाश यादव?

बता दें कि, आकाश यादव अनुष्का यादव के भाई हैं. अनुष्का के साथ फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप को लालू यादव ने अपने परिवार और पार्टी से बाहर कर दिया था. पब्लिक डोमेन में अनुष्का यादव को तेज प्रताप की पत्नी बताया जाता है. अनुष्का की एक बेटी है, उसका नाम उज्जैन है. तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जानकारी दी थी कि उज्जैनी उनकी बेटी नहीं है और उनका दोनों से कोई नाता नहीं है. 

Tej Pratap Yadav FIR: क्या लॉरेंस बिश्नोई से है तेज प्रताप का कनेक्शन? अनुष्का के घर में घुस किया खूब हंगामा; भाई का बड़ा दावा

Advertisement