Bhagalpur Bridge Collapse: बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसलबी, बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर रविवार रात एक बड़ा हादसा हुआ. करीब रात 1:10 बजे पुल का एक पिलर टूट गया, जिससे उस पर टिका स्लैब गंगा नदी में गिर गया. इतना ही नहीं पुल के टूटने से वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि पुलिस और प्रशासन ने समय रहते पुल पर आवाजाही रोक दी थी. इसी वजह से जब स्लैब गिरा, तब कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया और एक बड़ा नुकसान टल गया.
यह दुर्घटना कैसे हुई?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भागलपुर के ज़िलाधिकारी (DM) नवल किशोर चौधरी ने बताया कि यह घटना रात करीब 12:35 बजे हुई. पिलर नंबर 133 के पास, अचानक एक स्लैब नीचे धंसने लगा. सूझ-बूझ दिखाते हुए, स्थानीय अधिकारियों और ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) ने तुरंत दोनों तरफ से ट्रैफिक रोक दिया और मौके पर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लोगों को वहां से हटाए जाने के महज़ 15 मिनट के भीतर ही, स्लैब का वह हिस्सा टूटकर गंगा नदी में जा गिरा.