Tej Pratap Yadav Death Threat: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर मुश्किलों का साया लगातार मंडरा रहा है. कभी उन्हें पार्ट से बेदखल कर दिया जाता है तो कभी उनका किसी महिला के साथ नाम जुड़ने लगता है.वहीं अब तेज प्रताप के सामने एक और मुश्किल आ खड़ी हुई है. जी हाँ! अब तेज प्रताप यादव ने अपनी जान को खतरा बताया है. उन्होंने दावा किया कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है और इसमें विपक्षी नेताओं के शामिल होने की भी आशंका जताई. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार (19 जून, 2026) की रात, उन्होंने इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन का दौरा किया. उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की और कहा कि इस मुद्दे पर अदालत में एक याचिका भी दायर की गई है.
7 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेज प्रताप ने सचिवालय पुलिस स्टेशन में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है जिनमें अनुष्का यादव के भाई और RJD छात्र विंग के पूर्व अध्यक्ष आकाश यादव भी शामिल हैं. तेज प्रताप यादब ने कि उन पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया. वहीँ इससे पहले तेज प्रताप और अनुष्का यादव के बीच लव अफेयर की बातें सुर्ख़ियों में थीं वहीं उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं थी.
क्या बोले तेज प्रताप
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए इस बात का दावा किया कि चार लोग जबरन उनके घर में घुस आए थे. उन्होंने ये भी बताया कि जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई, तो घुसपैठिए पकड़े जाने से पहले ही भाग निकले. इसके अलावा उन्होंने कहा, “हो सकता है कि वो (आकाश यादव) विपक्ष के साथ मिलकर मुझे मरवाना चाहता हो. चार लोग जबरन मेरे घर में घुस आए. जब तक हमने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, वे भाग चुके थे. मैं सुरक्षा की मांग करता हूं; हमने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अदालत में याचिका भी दायर की है, और अगर मुख्यमंत्री से मिलने की जरूरत पड़ी, तो हम उनसे मिलेंगे.”
5 गंभीर बीमारियों की काट है यह ‘दुर्लभ फल’! शुगर और कैंसर में औषधि समान, इम्युनिटी भी होगी बूस्ट